शहीदाने कर्बला की याद में रक्तदान शिविर 30 को

रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया गया

जोधपुर। नुरानी मदरसा तुल बेनात एज्युकेशन सोसायटी की और से 30 जुलाई 2023 रविवार को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रक्त दान शिविर नुरानी मदरसा भवन मे आखालिया चौराया जोधपुर मे शहीदाने कर्बला की याद में लगाया जाएगा।

सोसायटी के सचिव मोहम्मद हारुन ने बताया कि प्रोग्राम को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया और ज्यादा से ज्यादा रक्तवीरो को आमंत्रित करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है।

इस मौकै पर पार्षद शाहीन अंसारी, पुर्व पार्षद रमजान खां, अजीज पठान, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद सुऐब, फिरोज मोहम्मद, मोहम्मद युनूस गौरी, मोहम्मद सद्दीक, हारुन अब्बासी, रुस्तम अब्बासी, मोइन गौरी , दाउद खान, इंसाफ अली, इलियास शाह, सलमान खान, रमजान गौरी, नदीम, साजिद अहमद, मोहम्मद अली, जाबिद मोदी, और जोधाणा जागरूक मंच के संस्थापक साजिद खान आदी मोजुद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button