शाला क्रीड़ा संगम केन्द्र की आजीवन सदस्यता के लिए प्रति व्यक्ति 3 लाख रुपए राशि तय
जोधपुर। शाला क्रीडा संगम केन्द्र गौशाला मैदान में विभिन्न खेल सुविधाओं एवं वॉक पाथ आदि के लिए आजीवन सदस्यता राशि प्रति व्यक्ति 3 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
यह जानकारी देते हुए इंसाफ जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा,मुख्यालय) श्री इंसाफ खान जेई ने बताया कि शाला क्रीडा संगम केन्द्र के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा अनुमोदन एवं अनुमति पश्चात 20 जुलाई, 2023 से शाला क्रीड़ा संगम के विकास एवं आय में वृद्धि के लिए प्रति व्यक्ति आजीवन सदस्यता राशि 3 लाख रुपए तय की गई है।