जोधपुर रेल मंडल ने यात्री आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल ने वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में यात्री आय से 172.04 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस आय में आरक्षित और अनारक्षित दोनो प्रकार के टिकटों की बिक्री से हुई आय सम्मिलित है। पिछले वर्ष 2022-23 के दौरान प्रथम तिमाही में यात्री आय 146.42 करोड़ रूपये थी। इस तरह वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही में जोधपुर मंडल को 172.04 करोड़ रुपए का राजस्व अधिक प्राप्त हुआ जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।

यात्रियों की संख्या में भी अत्यधिक वृद्धि दर्ज हुई। 2022-23 की प्रथम तिमाही में 63.60 लाख यात्रियों के मुकाबले 2023-24 की इस तिमाही में 79.12 लाख यात्रियों की संख्या दर्ज की गई है जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान यात्री आय ही जोधपुर मंडल की आय का प्रमुख स्रोत बना। साथ ही जोधपुर मंडल रेलवे यात्री आय में अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है। जोधपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षित, संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिये प्रतिबद्ध है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button