अणुव्रत क्रिएटिव कॉनटेसट-2023 का बैनर विमोचन
जोधपुर। अणुव्रत समिति जोधपुर द्वारा जाटाबास स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी रतिप्रभा जी के सानिध्य में शुक्रवार 21 जुलाई 2023 को अणुव्रत क्रिएटिव कॉनटेसट 2023 के बैनर का विमोचन किया गया ।
मीडिया प्रभारी महेंद्र सुराणा ने बताया की बैनर विमोचन अध्यक्ष गोविंदराज पुरोहित, सभाध्यक्ष पनालाल कागोत, मंत्री मितेश जैन, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र राज गेलडा, नवरतन चोरडिया, संयोजक विनोद सुराणा,कनक बैद, प्रियंका जैन, कमल सुराणा, महिला मण्डल अध्यक्ष सरिता डोसी ने किया। कार्यक्रम संयोजक विनोद सुराणा ने बताया की प्रतियोगिता असली आजादी अपनाओ विषय पर आधारित होगी। प्रतियोगिता चार स्तर स्कूल, जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर दो समूह कक्षा 5 से 8 व दूसरा समूह कक्षा 09 से 12 होगी। इस कंटेस्ट मे लेखन, चित्रकला, गायन, भाषण, कविता प्रतियोगिता आयोजित होगी। जोधपुर में लगभग 25 स्कूलों में आयोजित होगी ।