केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सीपीआर संबंधित जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जोधपुर में स्थित नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र में सीपीआर संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ.पी.के.साहु, रेलवे अस्पताल, जोधपुर और डॉ. राम अकेला, सेवानिवृत चिकित्साधिकारी एस.एन. मेडिकल कालेज, जोधपुर ने नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जोधपुर के जवानों और परिवारजनो के बिच हृदयघात के कारणों, हृदयघात और दिल का दौरा के बिच का अन्तर और हृदयघात होने पर की जानेवाली कारवाईयो के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही हृदयघात के लक्षण और जानने के बाद सीपीआर देने के तरिके का प्रदर्शन व अभ्यास भी करवाया।
कोरोना के बाद हृदयघात से होने वाली मृत्यु की संख्या में लगातार बढोतरी होने के कारण आज के समय में सभी नागरिको को हृदयघात की पहचान करने और उसके बाद चिकित्सा सहायता प्राप्त होने तक सीपीआर देने के तरिके का पता होना अतिआवश्यक है। इस जागरूकता अभियान में नवआरक्षी प्रशिक्षण केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जोधपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक व प्राचार्य श्री अशोक स्वामी, श्री हरिन्दर कुमार, कमाण्डेंट, संस्थान के अन्य अधिकारी, स्टाफ, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओ एवं कैम्प में रह रहे परिवारजनो ने भाग लिया। जागरूकता अभियान समाप्त होने के उपरान्त मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी श्री हरिन्दर कुमार, कमाण्डेंट ने संस्थान में सीपीआर के संबंधित जागरूकता कार्यक्रम करवाने के लिए सभी का धन्यावाद ज्ञापन किया।