मनरेगा के तहत 5 कार्याे के लिये 110.82 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

 जोधपुर। महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं कन्वर्जेन्स के तहत वर्ष-2023-24 में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा ने 5 कार्याे के लिये 110.98 लाख रूपये की वित्तिय स्वीकृति जारी की है। जिसमें रिंगपिट पद्धति से सडक किनारे वृक्षारोपण के कार्य, अमुत सरोवर, सार्वजनिक पार्क विकास कार्य ,चारागाह विकास कार्य, पौधारोपण तथा मियांवाकी पद्धति से पौधारोपण के कार्य करवाये जायेंगे।

श्री सुराणा ने बताया की पंचायत समिति बावडी समिति की ग्राम पंचायत नांदिया कलां में मियांवाकी पद्धति से पौधारोपण, चारागाह, रिंगपिट एवं वृक्षारोपण के विकास कार्य के लिये 31.38 लाख रूपये, पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत खुडीयाला में सार्वजनिक पार्क विकास कार्य के लिए 5.83 लाख रूपये, पीपाड शहर की ग्राम पंचायत खारिया खंगार के ढढेसरी गांव में गंवई तालाब सौन्दर्यकरण के लिये 49.97 लाख रूपये, खारिया खंगार के देवनगर गांव में मियांवाकी पद्धति से पौधारोपण के कार्य के लिए 12.87 लाख रूपये तथा खारिया खंगार के देवनगर गांव में पार्क विकास कार्य के लिए 10.93 लाख रूपये की स्वीकृति जारी की गई है, इन सभी क्षेत्रों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत विकास कार्य करवाये जायेगें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button