5 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त

रसद विभाग द्वारा व्यावसायिक उपयोग में लिए जा रहे

जोधपुर।   जिला रसद अधिकारी प्रथम के निर्देशन में बुधवार को रंगाई-छपाई कार्य में काम में लिए जा रहे 5 घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किया गया तथा धारा 6 (आई) के तहत कार्यवाही की जा रही है।  

जिला रसद अधिकारी (प्रथम ) डॉ.अंशुप्रिया ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी श्री पुष्पराज पालीवाल, श्री मानवेन्द्र एवं प्रवर्तन निरीक्षक श्री राधेश्याम दास द्वारा आकस्मिक जांच कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 सपठित द्रवीकृत पैट्रोलियम गैस (प्रदाय व वितरण का विनियमन) आदेश 2000 के तहत खांडा फालसा क्षेत्र में स्थित मोहम्मद शोएब के घर पर दबिश देकर रंगाई-छपाई कार्य में काम में लिए जा रहे 5 घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किए गए जिसमें धारा 6(आई)के तहत कार्यवाही की जा रही हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button