पुनर्वास केंद्र और पेतलाव नाडी का किया निरीक्षण
राज्य पशुधन बोर्ड अध्यक्ष, महापौर और जिला कलक्टर ने निरीक्षण किया
तत्काल आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश-जिला कलक्टर
जोधपुर। राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, महापौर श्रीमती कुन्ती देवड़ा परिहार और जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को मंडोर स्थित कुष्ठ रोग निवारण एवं पुनर्वास केंद्र एवं पेतलाव नाडी का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर श्री गुप्ता ने कुष्ठ रोग निवारण एवं पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जोधपुर विकास प्राधिकरण को केंद्र में तत्काल आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान पार्षद मयंक देवड़ा, जिला उप वन संरक्षक अजीत उच्चेइ, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) डॉ. भास्कर बिश्नोई, जोधपुर विकास प्राधिकरण उपायुक्त श्रीमती मृदुला शेखावत, तहसीलदार नारायण सुथार और जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता राकेश परिहार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।