शिक्षकों का स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

-100 घंटों से चल रही थी स्पोकन इंग्लिश ट्रैनिंग

– 61 शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित

जोधपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के शिक्षकों के लिए 100 घंटों (एक महीने) से चल रही स्पोकन इंग्लिश ट्रैनिंग का समापन मंगलवार को हुआ।
 यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, फिनटेक इंस्टीट्यूट के मैक शिफ्ट परिसर में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन शिक्षा विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा संपादित किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुख्य अतिथि भीखाराम प्रजापत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. भल्लूराम जी खीचड़, अतिरिक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग श्री एमआर पुरोहित ने अध्यक्षता की। भीकाराम ने सभी शिक्षकों के साथ सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर विचार साझा किए। उन्होंने बाल केंद्रित शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के साथ स्पोकन इंग्लिश की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, उसी क्रम में पिछले हफ्ते शिक्षा विभाग द्वारा जयपुर में आयोजित हुई। राज्य स्तरीय एमजीजीएस कान्क्लैव के बारे में अपने अनुभव एवं विषय चर्चा के बारे में बताया साथ ही शिक्षकों के इस सौ घंटों के प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव को सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
डीओआईटी के अतिरिक्त निदेशक श्री एमआर पुरोहित, संयुक्त निदेशक श्री महेंद्र चौधरी, उपनिदेशक श्री जेपी ज्याणी , प्रोग्रामर श्री जितेंद्र भाटी और आरकेसीएल के प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री पंकज कुमार ने तकनीकी ज्ञान को स्कूली शिक्षा से जोड़कर शिक्षा में नवीन आयाम स्थापित करने पर बल दिया।
 पुरोहित ने बताया कि आज के युग में तकनीकी को शिक्षा प्रदान में माध्यम के रूप में प्रयुक्त करने से शिक्षण कार्य सुगम और सरल हो जाता है। प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में 61 शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उन्हें प्रशिक्षण को दैनिक कार्य में इस्तेमाल करने के निर्देश दिये जिससे अंग्रेज़ी माध्यम के महात्मा गाँधी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ भी लाभान्वित हों।  इस प्रशिक्षण से राज्य के शिक्षकों का अंग्रेजी भाषा में कौशल विकास होगा, जिससे उनकी शिक्षा-प्रदान क्षमता में निश्चित तौर पर सुधार होगा।
आरकेसीएल के प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री पंकज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आधुनिक ब्लेंडेड लर्निंग पद्धति का प्रयोग किया गया जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज लैब का इस्तेमाल कर प्रासंगिक ग्रुप एक्टिविटी व रोल प्ले के माध्यम से प्रशिक्षण को इंटरैक्टिव बनाया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक श्रीमती मनीषा प्रकाश और श्रीमान विपिन गोयल ने शिक्षकों के आत्मविश्वास और अंग्रेजी सम्प्रेषण कला को सराहा और इस प्रशिक्षण की उपयोगिता औऱ सार्थकता सिद्ध की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस ट्रेनिंग के सफल  आयोजन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कर रहे शिक्षक श्री शेराराम सीमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की अब तक कि यह सबसे लंबी अवधि की ट्रेनिंग थी जो बेहद उपयोगी रही। हमने जो कुछ भी यहाँ सीखा है उसका लाभ विद्यालय के बच्चों को अवश्य मिलेगा। अत्याधुनिक कक्षा-कक्ष में बैठकर प्रशिक्षण प्राप्त करना बेहद सुखद रहा। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु खुशबू पारीक, रीटा माहेश्वरी, गोपीराम, मोनिका माहेश्वरी, गेनाराम चौधरी, ज्ञानेश्वरी सोनी और अशोक कुमार ने अपने अनुभव साझा किए।
प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी शिक्षकों में भी अत्यधिक उत्साह देखने को मिला, उन्होंने डीओआईटीसी एवं आरकेसीएल के प्रशिक्षण पद्धति की तारीफ़ की एवं भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करने का आग्रह किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तकनीकी सहयोग के लिए आरकेट फिनटेक इंस्टीट्यूट के मैक शिफ्ट परिसर के तकनीकी प्रभारी प्रोग्रामर श्री अरुण कुमार व्यास , प्रोग्रामर श्री जितेंद्र भाटी एवं सहायक प्रोग्रामर श्री महेश गुजराती का शिक्षा विभाग एवं आरकेसीएल के अधिकारियों के द्वारा सराहना की गई।
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल्स जोधपुर शहर के 82 शिक्षकों की प्रति दिन 4 घण्टे कुल 100 घण्टे की ट्रेनिंग 8 जून 2023 से शुरू हुई थी। इसे राज्य सरकार द्वारा एक पहल के रूप में जयपुर और जोधपुर में आरंभ किया गया। आगामी समय में विभिन्न चरणों मे यह ट्रेनिंग इंग्लिश मीडियम एवं मॉडल् स्कूलों में कार्यरत अन्य शिक्षकों को भी प्रदान की जाएगी।

ADD
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button