नीट-जेईई 2023 में चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

फिजिक्सवाला-उत्कर्ष : भव्य समारोह में किया गया नीट यूजी एवं जे.ई.ई. एडवांस्ड- 2023 में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित

जोधपुर। फिजिक्सवाला विद्यापीठ, जोधपुर पॉवर्ड बाय उत्कर्ष क्लासेस द्वारा रविवार, 09 जुलाई को डॉ. सम्पूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में नीट-जेईई 2023 में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु “विजय उत्सव-2023” के रूप में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उत्कर्ष के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. निर्मल गहलोत एवं सह-संस्थापक तरुण गहलोत की मेजबानी एवं बतौर अतिथि फिजिक्सवाला कोटा की लोकप्रिय फैकल्टी मोहित अग्रवाल, मोहित दाधीच एवं योगेश जैन सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

आमंत्रित शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए संस्थान में तैयारी कर रहे अन्य विद्यार्थियों को सफल होने के गुर सिखाएl 

इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. निर्मल गहलोत ने विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए जीवन की हर परीक्षा में इसी तरह मुकाम हासिल करते रहने के लिए प्रेरित किया और साथ ही तनाव से दूर रहने एवं अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सफलता को सिर्फ शुरुआत मानने को कहा और आगे भी इसी तरह अपने उद्देश्य व लक्ष्यों को हासिल करने हेतु मेहनत करते रहने के लिए सदैव तत्पर रहने की सलाह दी।

उत्कर्ष-फिजिक्सवाला, विद्यापीठ जोधपुर के प्रमुख दिनेश वैष्णव ने बताया कि इस परीक्षा में संस्था के ऑफलाइन विद्यार्थी प्रतीक राज ने नीट यूजी 2023 में 670 अंक एवं अभिषेक परिहार ने जेईई एडवांस्ड-2023 में अपनी केटेगरी में आल इंडिया 508वीं रैंक हासिल की। इसके अतिरिक्त आस्था सिंह, विनोद सीरवी, मोहित लखवानी, मानसी पुरोहित, पूजा पालीवाल, गुंजन परिहार, शिव प्रकाश, पवन वैष्णव, लवजीत गहलोत, चिराग छाजेड़, फैजान अख्तर, उत्सव प्रताप सिंह चौहान, मानसी पँवार, महादेव, साहिल नागौरी, राम रतन, दीपक चौहान, दिव्यांशु, लक्ष्मण बालोटिया, विनोद कुमार, देवेश कुमार, पंकज दाधीच, यशवंत, राम रतन, अरुण ने नीट यूजी 2023  परीक्षा में तथा ईशान राजपुरोहित, प्रिंस रमानी, हर्ष परिहार, गगन चंदोरा, मधुप सांखला, मोहित गहलोत, चिन्मय परिहार, कैलाश मेघवाल ने जेईई एडवांस्ड-2023 में सफलतम अंक हासिल किए। इन सभी विद्यार्थियों को समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया l

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button