स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
01 से 15 जुलाई के दौरान आयोजन कर रहा है
जोधपुर। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत 01 से 15 जुलाई, 2023 के दौरान अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से देश भर में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में उपक्षेत्रीय कार्यालय, नैशनल सैंपल सर्वे ऑफिस, जोधपुर, स्वच्छता के प्रति जन भागीदारी बढाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इस क्रम में रूपसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, (प्रभारी) जोधपुर के मार्गदर्शन में कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्थानीय पार्षद रेवंत सिंह ईंदा के साथ श्यामलाल विशनाई, नरपत राम भंवाल व स्थानीय गणमान्यों की उपस्थित में स्वचछता की शपथ के साथ आज स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय के आसपास के दो वार्डो में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन कर स्वचछता का संदेश दिया गया तथा दोनो वार्डो 41 व 42 में स्थित गुरू जम्भेश्वर पार्क व भक्त शिरोमणि मीरा बाई पार्क में सफाई अभियान के तहत कार्य किए गए तथा दोनो पार्क में पौधारोपण कार्य भी किया गया।