विडा प्रो 1 इलेक्ट्रिक दूपहिया लान्चिंग श्रीराम मोटर्स पर आज

जोधपुर। श्रीराम मोटर्स भगत की कोठी के द्वारा विश्व की सबसे अधिक दूपहिया वाहन निर्माता कंपनी के द्वारा इलेक्ट्रिक दूपहिया विडा प्रो को दिनांक 09 जुलाई 2023 को जोधपुर मे लांच किया जा रहा है।

लाचिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर उत्तर श्रीमती कुंती देवड़ा, महपौर दक्षिण वनिता सेठ, राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई, लूणी विधायक महेंद्र सिंह बिश्नोई, शहर विधायक मनीषा पंवार एवं संगीता बेनवाल, अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विडा नये इलेक्ट्रीक दूपहिया का लांच आज सायं 4.00 बजे होगा।

जानकारी देते हुए निदेशक नरेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि अभी जोधपुर वासियों में हीरो इलेक्ट्रीक वाहन को लेकेर उत्साह है। इसीलिए अब इलेक्ट्रिक दूपहिया अपने आप मे बेहतरीन खूबियों से सुसज्जित है। हीरो से स्थानीय सैल्स अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि 40 प्लस सिक्योरिटी व कनेक्टिविटी फीचर्स के साथए दो रिमूवेबल बैटरीए 5 वर्ष व 50 हजार किलोमीटर की वारंटी, 110 किलोमीटर रियल वल्र्ड रेंज, 20 डिग्री इंक्लाइन कैपेसिटी, कीलेस फीचर्स, टीएफटी टच स्क्रीन टेबलेट जैसी और भी आकर्षक फीचर्स है विडा प्रो 1 पावरेड बाय हीरो इलेक्ट्रिक पांच रंगो मे उपलब्ध है।

ग्राहक अपनी पसंद का चुनिंदा माॅडल एवं वीडा वल्र्ड पर मात्रा 499 रूपये से बुकिंग करवा सकते है साथ ही यह इलेक्ट्रिक दूपहिया वाहन कम्पनी के अधिकृत फाइनेंस के द्वारा किस्तों पर भी उपलब्ध है। विडा प्रो 1 टेस्ट राइड के लिए भी उपलब्ध है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button