वन्दे भारत ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों को छूट देने की मांग
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल से भगत की कोठी साबरमती वन्दे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। जो कि संभवतया 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेल अधिकारियों तथा जोधपुर के सांसदों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई जायेगी ऐसी संभावना है।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर पश्चिम रेलवे के पूर्व सदस्य नगेन्द्र प्रकाश संचेती ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णण से मांग की कि वन्दे भारत ट्रेन जो पूरे देश में चल रही है वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) को किराए में छूट दी जाय तो अधिक से अधिक यात्री वन्दे भारत में सफर करेंगे। जिससे रेलवे को आय होगी तथा समय बचाने के लिए एवरेज स्पीड भी बढाई जाये। जिससे जोधपुर से साबरमती तक आने जाने में समय की बचत हो। इसका ठहराव पाली, आबूरोड पर दिया जाय। आबूरोड पर्यटक स्थल है। उपरोक्त मांग पर ध्यान देकर आदेश जारी कर वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराया में छूट देवें।