भूतनाथ महादेव मंदिर में अभिषेक
जोधपुर। गुरू पूणिमा और कल से लग रहे सावन के चलते भूतनाथ महादेव मंदिर में आज एक दिन पहले ही भक्तगणों ने महादेव मंदिर में अभिषेक करने के साथ विशेष पूजा अर्चना कर शहर प्रदेश और देश में अमन चैन की दुआ की।
हालांकि सावन तो मंगलवार से शुरू होगा पर कुछ जगह पर सावन आज से शुरू हो गया है। इसलिये भूतनाथ माहादेव मन्दिर मे अभिषेक किया भक्तो ने। इस दौरान पंचामृत के साथ अभिषेक किया और विशेष पूजा अर्चना की गई।