अय्युब खान के ब्लॉक सचिव बनने पर किया स्वागत
– नेशनल हिन्द वेलफेयर सोसायटी ने
– संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा : अय्युब खान
जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा निर्देशानुसार एवं पशुधन बोर्ड मंत्री राजेन्द्रसिंह सोलंकी व जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर शहर के अध्यक्ष सलीम खान, पार्षद इरफान बेली के अनुशंषा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उदयमन्दिर जिला जोधपुर का विस्तार करते हुए अय्युब खान को सचिव पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इस दौरान नेशनल हिन्द वेलफेयर सोसायटी जोधपुर द्वारा अय्युब खान का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि अय्युब खान को पिछले कई वर्षों से कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता है एवं कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते है। इसी कार्य को देखते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा निर्देशानुसार एवं पशुधन बोर्ड मंत्री राजेन्द्रसिंह सोलंकी व जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर शहर के अध्यक्ष सलीम खान, पार्षद इरफान बेली के अनुशंषा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उदयमन्दिर जिला जोधपुर का विस्तार करते हुए अय्युब खान को ब्लॉक सचिव पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। वहीं अय्युब खान के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयमन्दिर जिला जोधपुर में ब्लॉक सचिव बनने पर शहर के नेशनल हिन्द वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अय्युब खान ब्लॉक सचिव ने कहा कि संगठन का मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस दौरान शाकीर खान जिलाध्यक्ष नेशनल हिन्द वेलफेयर सोसायटी, समाजसेवी नियाज मोहम्मद, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, रियाज खान मुल्लाजी जिलाध्यक्ष अब्बासी समाज, रऊफ शेख, हरीश कुमार ईसरानी, रसूल बक्श, सम साजिद खान, जावेद खान, आदिल सिद्दीकी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।