हजरत तन्हापीर के दरबार में चादर पेशकर दुआएं मांगी

मुख्यमंत्री गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए दुआएं माँगी

जोधपुर। दरगाह कमेटी तन्हापीर मण्डोर के सदर एवं सभी मेम्बरान द्वारा चादर व फूल पेशकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार के शीघ्र स्वास्थ व लम्बी उम्र के लिए दुआएं मांगी गई।
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष उस्ताद छोटू खाँ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार के शीघ्र स्वास्थ्य व लम्बी उम्र के लिए दरगाह में चादर व फूल पेशकर अकीदमंदों ने दुआएं मांगी। इस मौके पर राजस्थान राज्य हज कमेटी के सदस्य अब्दुल जब्बार व हज कमेटी के मेम्बरान, उप महापौर अब्दुल करीम जानी, मेहरदीन खां, अब्दुल कय्यूम लोधी,  अय्युब खान उदयमंदिर ब्लॉक सचिव जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर, हाजी रसुल बक्स, शाहनवाज खां,  पार्षद इरफान बेली, पूर्व महापौर मजीद गौरी, शकील अहमद चीणीया, असलम अन्सारी, मोमीन खां अब्बासी, जाहिद हसन रहमानी, हीना काजी सहित कई अकीदमंद मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button