जिला स्तरीय पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित

जोधपुर। जिला स्तरीय पर्यटन विकास समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री मदन लाल नेहरा के सानिध्य एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री राजेन्द्र डांगा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

बैठक में पर्यटन विभाग,जोधपुर के उपनिदेशक श्री भानुप्रताप ने जिले में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा एवं अद्यतन प्रगति से अवगत करवाया । 

अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री राजेंद्र डांगा द्वारा बजट घोषणा वित्तीय वर्ष 2023-24 में पर्यटन विकास कार्यों के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए । 

उन्होंने पर्यटन के विकास के नवीन कार्यों के प्रस्ताव पर्यटन मुख्यालय भिजवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया ।

बैठक में जोधपुर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त श्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल, नगर निगम (दक्षिण) उपायुक्त श्री राकेश शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस(पश्चिम) श्री हरफूल सिंह,पर्यटन विभाग जोधपुर की सहायक निदेशक डॉ. सरिता फिड़ौदा उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button