जोधपुर संभाग के 260 वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 780 वरिष्ठ नागरिक जायेंगे द्वारका एवं सोमनाथ

जोधपुर। देवस्थान विभाग राजस्थान की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी बीकानेर से द्वारका-सोमनाथ वाया भगत की कोठी जोधपुर – फालना ट्रेन 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 

 इस गाड़ी में बीकानेर डिवीजन, हनुमानगढ़, नागौर एवं सीकर जिले के 400 यात्री यात्रा में सवार होगें। साथ ही भगत की कोठी जोधपुर रेलवे स्टेशन से जोधपुर संभाग के 260 यात्री एवं फालना रेलवे स्टेशन से उदयपुर संभाग के 120 ययात्रियों सहित कुल 780 वरिष्ठ नागरिकों को इन तीनों रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे की समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। यात्रियों को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 7 बजे भगत की कोठी, जोधपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1 बजे एवं फालना रेलवे स्टशेन पर दोपहर 3 बजे रिपोर्ट करना है।

देवस्थान विभाग राजस्थान उदयपुर के आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि इस रेलगाड़ी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। 

यात्रियों के लिए आवश्यक दस्तावेज

यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी,मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र, मूल जनाधार,आधार कार्ड,दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। 

साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे आवश्यक औषधियों, व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए नकदी कपड़े इत्यादि लाने होगें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button