बालेसर में 28 को जनसभा को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

तैयारियों को लेकर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान की श्रृंखला में संसदीय क्षेत्र जोधपुर के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बालेसर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथसिंह 28 जून को जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में जनसभा की तैयारियों को लेकर आज स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक रखी गई। इसमें जनसभा की कार्य व्यवस्था एवं दायित्व सौंपे गए।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत और जिला संघठन प्रभारी वासुदेव देवनानी ने राजनाथ सिंह जी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता को आने का न्यौता दिया। इसके सभी मंडलों में बैठके कर आमजन को आमंत्रित करने का दायित्व सौंपा गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जोधपुर शहर, जोधपुर देहात दक्षिण एवं देहात उत्तर के पदाधिकारी, मण्डल व मोर्चा अध्यक्ष प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िला संघठन प्रभारी श्री वासुदेव देवनानी, पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास, भैराराम सियोल, मनोहर पालीवाल, जगराम विश्नोई, सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
शेखावत ने त्रिवेदी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया*
जोधपुर शहर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता से पहले केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने भाजपा के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ.सुधांशु त्रिवेदी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों पर चर्चा की। इससे पहले जोधपुर पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने त्रिवेदी की अगवानी कर स्वागत किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button