मंडवाडा ग्राम के विभिन्न कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
सिरोही। मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने आज कर्णेश्वर महादेव मंडवाडा में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने श्री कर्णेश्वर महादेव प्राणी सेवा समिति गौशाला मंडवाडा में अपने क्षैत्रीय विधायक निधी योजनान्तर्गत बने भण्डार गृह का लोकार्पण किया। उन्होंने सिरोही डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा स्वीकृत मंडवाडा ग्राम की वर्षों पुरानी मांग विरकी नाला डाइवर्जन के लिए 60 लाख रूपए निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, साथ ही 2017 की भीषण बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त मंडवाडा गांव की कावेरी नदी पर बनी रपट नई बनवाने के लिए 75 लाख रूपये के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पानी ट्यूबवेल, नई पानी की टंकी और पूरे गांव में नई पाइप लाइन के लिए 5 करोड़ 65 लाख रूपये स्वीकृत करवाकर कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक संयम लोढा ने बताया कि सरकार गौ संरक्षण के लिए बहुत प्रयास किया है जिसके कारण आज राजस्थान पूर देश में गौ संरक्षण व संवर्धन के मामले में प्रथम स्थान पर है। उन्होने बताया कि हमारी पुरानी संस्कृति हमें सिखाती है कि जीव-जन्तु के प्रति स्नेह का भाव रखकर हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए, राजस्थान सरकार इस और कई कदम उठा रही है। उन्होने जैवीक खेती को बढावा देते हुए रासायनिक उर्वरकों का कम से कम इस्तेमाल करने की बात कही क्यो कि रासायनिक उर्वरक हमारी जमीनों की उर्वरक क्षमता को कम कर रहे है साथ उससे हो रहे उत्पाद हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है जिस पर उन्होने जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग पर जोर दिया।
विधायक संयम लोढा कहा कि राजस्थान सरकार ऐसा पहला राज्य है जिसने पशुपालकों के लिए कामधेनू योजना की शुरूआत कि ताकि पशुओ की अकाल मृत्यु पर पशुपालकों की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव न पडे इस योजना में प्रत्येक पशुपालक के दो पशुओं का बीमा कवर किया जाएगा जिसमें प्रत्येक पशु पर 40 हजार रूपये का बीमा राशि का अनुदान दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सीमा खेतान, जावाल नगरपालिका अध्यक्ष कानाराम भील, ब्लाॅक अध्यक्ष तेजाराम मेघवाल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष हिम्मत सुथार, जावाल नगर अध्यक्ष शैतानसिंह, सरपंच डूंगाराम,पाडीव सरपंच देसाराम, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ऋतिक कुमार, प्रकाश अग्रवाल, नरपतसिंह, मंजू कंवर राठौड, महिपाल सिंह, छगनलाल, मोहनलाल, संबंधित अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधी मौजूद थे।