एम्स में निकली भर्ती से प्राइवेट कर्मचारियों में रोष
जोधपुर । राजस्थान के एक मात्र एम्स अस्पताल में निकली भर्ती से यहां पहले 10 साल साल से काम कर रहे कर्मचारी काफी नाराज है । इस भर्ती को लेकर नर्सिंग ऑर्डली बॉय जिन्होंने कोरोना महामारी जिसमे मरीज के पास जान से लोग डरते थे इसी जानलेवा बीमारी के समय इन्होंने आम जनता का साथ ना चौड़ा और अपने परिवार से दूर रहकर जनता की मदद की ।
नर्सिंग ऑर्डर्ली अध्यक्ष राजु राम जाट ने बताया कि अभी एम्स जोधपुर ने 106 पदो पर भर्ती निकली है , उसमे हम यहां वर्षो से काम कर रहे कर्मचारियों को कोई रियायत नहीं दी जा रही है , इस मामलात हम पिछले 3 दिन से उप निदेशक एम्स श्रीमान मनु मनीष गुप्ता से मुलाकात करना चाहते है , पर वो हमसे मिलना नही चाहते है । ऐसे में आने वाले समय में एम्स अपने परमानेंट कर्मचारी लगा देंगे और हमे बेरोजगारी के आंकड़ों में शामिल कर देंगे ।
एम्स द्वारा हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो हम 3 दिन बाद धरना प्रर्दशन करने पर मजबूर हो जाएंगे ।