नेहरू बिग्रेड महिला कांग्रेस (आई) जोधपुर में शमीम अब्बासी को जिलाध्यक्ष नियुक्त
जोधपुर। अखिल भारतीय नेहरू बिग्रेड कांग्रेस (आई) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष नन्दलाल सारस्वत के निर्देशानुसार नेहरू बिग्रेड महिला कांग्रेस (आई) जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष पद पर शमीम अब्बासी को नियुक्ति प्रदान की गई।
नन्दलाल सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया की नेहरू बिग्रेड महिला कांग्रेस (आई) जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष पद पर शमीम अब्बासी को नियुक्त प्रदान की गई है। सारस्वत ने बताया कि शमीम अब्बासी पिछले कई वर्षों से कांग्रेस आई में नि:स्वार्थ भाव व ईमानदारी व लगन से कार्य कर रही है। इसी को देखते हुए इन्हें नेहरू बिग्रेड महिला कांग्रेस (आई) जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष पद पर शमीम अब्बासी को नियुक्ति प्रदान की गई।