भारती शर्मा ने जोधपुर नारी निकेतन के अध्यक्ष पदभार संभाला
जोधपुर। जोधपुर नारी निकेतन के अध्यक्ष पद पर मंगलवार को श्रीमती भारती शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि जो भरोसा उन्होंने मेरे प्रति जताया है, मैं उस कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
उन्होंने कहा कि नारी निकतेन में रह रही महिलाओं के पुनर्वास के लिए वे निरन्तर प्रयासरत रहेंगी। उनकी कोशिश रहेगी कि नारी निकेतन में रह रही महिलाओं को और बेहतर माहौल प्रदान हो। इस अवसर पर भारती शर्मा ने मंडोर स्थित नारी निकेतन का अवलोकन किया और अधिकारियों से वहां की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पदभार ग्रहण के बाद भारती शर्मा को राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।