जश्ने आमदे रसूल – अल्लाह ही अल्लाह, जश्ने ईद मीलादुन्नबी – मरहबा-मरहबा
मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद रजवी ने भाईचारगी और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया
जोधपुर । ईद मीलादुन्नबी जश्ने आमदे रसूल मेहबुब हजरत मुहम्मद सल्ललाहो अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सीरत कमेटी की ओर से आध्यात्मिक इस्लामी संस्थान दारूल दलूम इस्हाकिया मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद रजवी ने बड़ी ईदगाह मस्जिद में मौलाना मोहम्मद युसूफ बासनी नागौर के मेहमाने खास व खास मुकरीर (विशेष वक्ता) मौलाना मोहम्मद काजी खान अज़हरी, काजी अब्दुल वाहिद, कारी मोहम्मद इकराम, मौलाना सय्यद मोहियूद्दीन अशरफी, मौलाना मोहम्मद आदम चखान कादरी, मौलाना मोहम्मद मसीहुज्जमा, समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल खान बैण्डबॉक्स, व सीरत कमेटी जुमला सदस्य, प्रवक्ता शौकत अली लोहिया व मास्टर मोहम्मद हुसैन अंसारी की मौजुदगी में कहा कि हम सब को मिलजुलकर, आपसी भाईचारे, कौमी एकता और शांतिपूर्ण सौहार्द व इस्लामी तहजीब के साथ जष्ने ईद मीलादुन्नबी को मनाना है।
प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि ईद मीलादुन्नबी जश्ने आमदे रसूल मेहबुब हजरत मुहम्मद सल्ललाहो अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर आध्यात्मिक इस्लामी संस्थान दारूल दलूम इस्हाकिया मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद रजवी ने बड़ी ईदगाह मस्जिद में कहा कि वर्तमान में भी हमें हर बीमारी से सतर्क रहने का पैगाम देते हुए सावधानी रखने का कहा। उन्होंने कहा कि मुझे आज बेहद खुषी है कि इस महिने में मुस्लिम व हिन्दू मुआशरे के पर्व एक साथ है और दोनों धर्म के लोगों ने आपस में भाईचारगी की मिसान कायम करते हुए एक दूसरे का इस्तकबाल कर सूर्यनगरी जोधपुर में एक नई मिसाल पेश की है, जिसे सदियों तक याद किा जायेगा और आईन्दा साल भी हम सभी आपस में मिलजुलकर हर खुशी में एक दूसरे के साथ शामिल रहेंगे। मेहमाने खुसुसी मौलाना मोहम्मद युसूफ बासनी ने कहा कि हजरत मुहम्मद सल्ललाहो अलैहि वसल्लम ने हमेशा समुदाय को एकजुटता के साथ मिलजुलकर रहने का संदेश दिया है। इस मौके पर सब की जुबां पर जश्ने आमदे रसूल – अल्लाह ही अल्लाह, जश्ने ईद मिलाुदन्नबी – मरहबा-मरहबा, नारे तकबीर अल्लाहु अकबर नारे रिसालत या रसुल्लाह की सदाएं बुलन्द थी। इस मौके पर मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद रजवी की सदारतमें सीरत कमेटी की ओर से पुलिस कमिष्पर रविदत्त गौड़, पुलिस उपायुक्त वेस्ट गौरव यादव, ईस्ट डॉ. अमृता दुहान, यातसायात विनीत बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ईस्ट नाजिम अली खान, वेस्ट हरफूल जी व यातायात चैन सिंह सहित मीडिया बंधुओं व प्रवक्ता शौकत अली लोहिया का भी गुलपोशी के साथ मारवाड की पराम्परानुसार साफा पहनाकर इस्तकबाल किया गया व पुलिस प्रशासन की जोधपुर शहर में माकुल व्यवस्था के लिये दिल की गहराईयों से शुक्रिया अदा किया।