कार्यकर्ताओं का माला व साफा पनाहकर किया सम्मान
जोधपुर। अतीक सिद्दीकी राजस्थान प्रदेश सचिव ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर नगर निगम वार्ड 16 (उत्तर) के प्रबुद्धजनों कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, वार्डवासियों ने अब्दुल लतीफ को जिलाध्यक्ष एवं नेहरू ब्रिगेड के वार्ड 16 के वार्ड अध्यक्ष आरिफ अंसारी के नियुक्त होने की खुशी में वार्ड में सम्मान समारोह आयोजित कर माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह को सम्बोन्धित करते हुए अतीक सिद्दीकी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकत्र्ता छोटा या बड़ा नहीं होता है। पार्टी के लिए सभी कार्यकर्ता बराबर होते है और वह पार्टी के लिए ईमानदारी व लगन से कार्य करें तो उसे उसका फल किसी न किसी रूप में अवश्य मिलता है। सम्मान समारोह के दौरान मुस्ताक अहमद, अब्दुल लतीफ पठान सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला व साफा पहनाकर कर सम्मानित किया।
इस समारोह में मुख्यअतिथि वार्ड 16 नगर निगम उत्तर जोधपुर के अध्यक्ष हाजी अब्दुल शकुर, अशरफ अली, मुस्ताक अहमद, अब्दुल लतीफ पठान, अहमद हुसैन, फिरोज भाई, खलील भाई, परवेज खान, खलील भाई रेन, मोहसीन भाई, बबलू सा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे। सम्मान समारोह में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने का और एक साथ चलने का नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो का भी संकल्प लिया। इस दौरान रोटी हाउस मित्र मण्डली, समाजसेवी अब्दुल रहीम साँखला, अजीज पठान, फिरोज खान, ठेकेदार रफीक, आशिक खान मुन्ना भाई, साकिर खान पप्सा, एडवोकेट सुनील ओझा, मोहम्मद आसिफ, मेहबूब खान, भूरा भाई सहित कई समाजसेवी वरिष्ठ नागरिकों की उपस्तिथि रही ।