एलएनजे भीलवाड़ा किंग्स जोधपुर के बरकातुल्लाह स्टेडियम में गुजरात जायन्ट्स के साथ मुकाबल आज
सेवा भारती रिपोर्टर मोहम्मद नजरूद्दीन
जोधपुर।जोधपुर शहर अपनी स्थानीय पंसदीदा टीम एलएनजे भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायन्ट्स के बीच शानदार क्रिकेट मैच का लुत्फ़ उठाने के लिए तैयार है। कटक में हुए पिछले मैच में गुजरात जायन्ट्स पर भीलवाड़ा किंग्स की शानदार जीत के बाद लीजेन्ड्स लीगक्रिकेट टूर्नामेन्ट का आगामी मैच और भी रोमांचक होने वाला है।
वर्तमान में भीलवाड़ा किंग्स की टीम 5 पॉइन्ट्स के साथ दूसरे स्थान पर है, जिनकी नेट रन रेट -0.227 है। जोधपुर में प्लेऑफ से पहले यह टीम काआखरी लीग मैच होगा। टीम का नेतृत्व इरफान पठान करेंगे और टीम के अन्य खिलाड़ियों में युसुफ़ पठान, राजेश बिश्नोई, निक कोम्पटन, मैट प्रायर, टिम ब्रेसनान, टिनो बेस्ट, फिडेल एडवर्ड्स, श्रीसंथ, सुदीप त्यागी, शेन वाटसन, जेसल कारिया, तन्मय श्रीवास्तव, दिनेश सलुंखे, मोरने वैन विक, विलियम पोर्टरफील्ड, मोंटी पनेसर और नमन ओझा शामिल होंगे।
इस अवसर पर रीजू झुनझुनवाला, भीलवाड़ा किंग्स के मालिक ने कहा, ‘‘मुझे और मेरी टीम को यहां राजस्थान में पूरी तरह से घर जैसा अहसास मिलरहा है। हम भीलवाड़ा किंग्स हैं और शहर के दर्शकों के प्रति आभारी हैं जिन्होंने हमारा शाही स्वागत किया है। हम जोधपुर में अपने प्रशंसकों से वादाकरते हैं कि आने वाले समय में हम उनके लिए शानदार मैच लेकर आएंगे। हम रोचक क्रिकेट के साथ अपने घरेलु राज्य के प्रशंसकों का मनोरंजन करतेरहेंगे।’
इरफान पठान, कप्तान, भीलवाड़ा किंग्स ने कहा, ‘‘हाल ही में कटक में हमारी जीत के साथ पूरी टीम का उत्साह अपने चरम पर है जो हमें हर गेम मेंजीत हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। हम जोधपुर में अपने प्रशंसकों के समक्ष शानदार परफोर्मेन्स देने के लिए उत्साहित हैं। यह मैच हमारे लिएबेहद महत्वपूर्ण है और हम सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट के साथ मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।’