आसोजी नवरात्रा के दौरान पुख्ता व्यवस्था के लिए बैठक आयोजित
26 सितंबर से मेहरानगढ़ दुर्ग के चामुण्डा मंदिर में प्रातः 7 बजे सांय 5 बजे तक होंगे दर्शन
पुलिस प्रशासनए दुर्ग प्रबन्धन व अन्य विभागों के समन्वय से बेहतर व्यवस्था के सार्थक प्रयास होंगे उपायुक्त पुलिस पूर्व
जोधपुर। आगामी 26 सितंबर से आसोजी नवरात्रा के दौरान मेहरानगढ़ दुर्ग में चामुण्डा माता मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए सुरक्षित व सुविधा जनक दर्शनों की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस उपायुक्त ;पूर्वद्ध डॉण् अमृता दुहन की अध्यक्षता में बुधवार को सरदार पटेल सभागार पुलिस लाईन में बैठक आयोजित की गयी।
पुलिस उपायुक्त ने बैठक में कहा कि सभी विभागों को मिलकर नवरात्रा का यह आयोजन सफलतापूर्ण व शांतिपूर्ण आयोजित करवाना है। सभी व्यवस्थाएं अच्छी तरह हो। सभी को अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से पूरी करनी होगी। उन्होंने मेहरानगढ म्युजियम ट्रस्ट व अन्य संबंधित विभागों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली व उचित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी व्यवस्था व जिम्मेदारी इस दौरान सौपी जावे उसे बेहतर तरीके से निभानी है। उन्होंने दुर्ग प्रबन्धक से कहा कि आपातकालीन निकासी प्लान भी तैयार रखे।
शराब ए डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दर्शनार्थियों के शराब पीकर या लेकन जाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि डीजे के साथ जाना भी पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। गैस से चलने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।
पुलिस उपायुक्त ने नगर निगम उपायुक्त रोहित कुमार को नागौरी गेट मेहरानगढ के रास्ते जहां से होकर दर्शनार्थी चामुण्डा मंदिर जाते वहां रास्ते में सीवरजेज का पानी नहीं बहने निर्माणाधीन सामग्री नहीं डालनेए टूटी सड़क का पेचवर्कए आवारा पशु नहीं घूमने देनेए रास्ते में सड़के किनारे अतिक्रमण करके अस्थायी दुकाने नहीं लगने देने के लिए निर्देश दिए। नागौरी गेट में उन्होंने पीएचईडी से पानी की पाईपलाईन लीकेज समय पर दुरस्त करने के निर्देश दिए।
एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड व्यवस्था रहेंगी
पुलिस उपायुक्त ने बैठक में बताया कि सीएमएचओं द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने मोटर साईकिल एम्बुलेंस की भी जगह जगह व्यवस्था करने के निर्देश दिए।एम्बुलेंस जीप उपर पट्ठे पर तैनात रहेगी। ट्रस्ट की ओर से भी डॉक्टर व मेडिकल स्टॉप रहेगा। फायर बिग्रेड की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने एसडीआरएफ की व्यवस्था के निर्देश दिए।
नागौरी गेट से मेहरानगढ़ वन वे रहेगा
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त ;यातायातद्ध चेनसिंह महेचा ने बताया कि नवरात्रा के दौरान नागौरी गेट से मेहरानगढ़ दुर्ग जाने वाले रास्ते पर वन वे यातायात व्यवस्था रहेगी। तिपहिया व चार पहिया वाहन एक तरफ ही जा सकेंगे किले की पार्किंग में पार्क होंगे। यह वाहन नागौरी गेट होकर जायेंगे व वापिस चांदपोल विद्याशाला की तरफ उतरेंगे। दुपहिया वाहन दोनो तरफ आ जा सकेंगे।
यह रहेगी प्रवेश व्यवस्था
किले में जयपोल के बाहर से एक लाईन में प्रवेश व्यवस्था होगी जो मंदिर तक रहेगी व डीएफएमडी गेट से ही जयपोल व फतेहपोल से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। पट्ठे पर महिलाओंए बच्चें व वृद्धजनोंए दिव्यांगों के लिए आने जाने की व्यवस्था रहेगी व वही आयेंगे व जायेंगे। पुरूषों के लिए सलीम कोट से होकर बसन्त सागर से आने जाने की व्यवस्था होगी। सभी स्थानों पर बेरिकेट्स व्यवस्था रहेगी। पुरूषों द्वारा प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था बसन्त सागर पर महामृत्युंजय मूर्ति वाले मार्ग पर व पट्ठे पर महिलाओं के लिए व्यवस्था रहेगी। पॉलिथीन में प्रसाद लाने पर प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से अलग.अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। दो कन्ट्रोल रूम की भी व्यवस्था रहेगी। पीने के पानीए जनरेटरए ट्रस्ट के सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था भी जगह जगह रहेगी।
प्रातः 7 से सांय 5 बजे तक होंगे दर्शन
मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के वरिष्ठ प्रबंन्धक शैलेश माथुरए सुरक्षा अधिकारी कैप्टन लक्ष्मण सिंह शेखावत व प्रबन्धक संस्कृति घर्मांशु बोहरा ने बताया कि किले में नवरात्रा के दौरान चामुण्डा माता मंदिर में दर्शन की व्यवस्था प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगी।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सेन्ट्रल लाबूरामए अतिरिक्त आयुक्त पूर्व नाजिम अलीए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसूचना रतनलालए सहायक आयुक्त देरावरसिंह सोढ़ाए थानाधिकारी कोतवाली दिनेश लखावतए थानाधिकारी सदर बाजार सुरेश पोटलियाए थानाधिकारी नागौरी गेट शेषकरण सहित डिस्कॉमए पीएचईडीए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित थे।