राजस्थान वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष का दौरा

वृद्ध जन कल्याण के लिए संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया

जोधपुर । राजस्थान वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत ने जोधपुर जिले के प्रवास के दौरान वृद्ध जन कल्याण के लिए संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय वृद्ध आश्रम 8 मील मण्डोर एवं दादा दादी वृद्धाश्रम (हैल्थ वेल्फेयर संस्थान द्धारा संचालित-केन्द्र से अनुदान प्राप्त) का निरीक्षण किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल व्यास ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष द्धारा निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में रहने वाले वृद्ध जनों से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और इनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संस्थान में दी जाने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा वृद्ध जनों की चिकित्सा पंजिकाओं, रोग ग्रस्त वृद्धजनों के नियमित इलाज इत्यादि के बारे में डाक्टर्स से चर्चा की तथा इस बारे में मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया।

उप निदेशक ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष द्वारा स्थानीय चिकित्सालयों में वृद्ध जनों को दी जाने वाली रियायत एवं वृद्ध जनों के लिए जेरियाटिक वार्ड, चिकित्सा जांच संबंधी अलग से सुविधाओं के बारे में चिकित्सा विभाग से जानकारी प्राप्त की गयी। 

बोर्ड अध्यक्ष श्री शेखावत द्वारा दोनों संस्थाओ को वृद्धजनों की देखरेख एवं उचित संरक्षण के लिए राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button