रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ रेलगाडी दिवस मनाया गया
-स्वच्छता के प्रति रेल यात्रियों को किया जा रहा है जागरूक
जोधपुर। जोधपुर रेल मंडल 16 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस मनाया गया। भारतीय रेलवे 16 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वचछता पखवाडा मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न स्टेशनों पर और भिन्न.भिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता विषय पर सेमिनार आदि प्रचार कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय ने बताया कि सोमवार को ट्रेनों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम द्वारा प्रीमियम ट्रेनों का गहन निरीक्षण किया गया एवं ट्रेन निरीक्षण के दौरान शौचालयों और वॉशबेसिन की सफाई, बायो-टॉयलेट और ट्रेनों में पानी की उपलब्धता की जाँच गई। जोधपुर मंडल के सभी ट्रेनों में स्वच्छता, कूड़ा-कचरा रोधी के लिए क्या करें और क्या न करें के पोस्टर लगाए गये, ओबीएचएस/रेलवे कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया गया और यात्रियों से सुझाव/प्रतिक्रिया ली गई।