बी.एल.जी. गुप्र द्वारा इंजिनियर्स पर आयोजन
जोधपुर। 15 सितम्बर का दिन देश के सभी अभियन्ताओ के लिये देश के विकास एवं समाज के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा निभाने का उत्सव है। यह दिवस अभियन्ताओं को समाज के प्रति समर्पण एवं कार्यकुशलता के संकल्प लेने का है। बी.एल.जी ग्रुप द्वारा प्रत्येक वर्ष ‘अभियन्ता दिवस‘ हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
बी.एल.जी की स्थापना वर्ष 2001 में हुई एवं यह कम्पनी मुख्यतः सभी प्रकार के सिविल इंजिनीयरिंग प्रोजेक्टस, सिविल कन्सलटेन्सी, आई.टी प्रोजेक्टस एवं आई.टी कन्सलटेन्सी जैसी सेवायें प्रदान कर रही है। कम्पनी का मुख्य ध्येय समयबद्धता एवं गुणन्तापूर्ण सेवा प्रदान करना है। मोक्ष गुंडम विश्वैश्वरेया की जयंती 15 सितम्बर पूरे देश में ‘अभियन्ता दिवस‘ के रूप में मनाई जाती है। बी.एल.जी गु्रप की स्थापना भी श्री सौरभ वार्ष्णेय एवं वैभव वार्ष्णेय, जो स्वयं सिविल इंजीनियर है, द्वारा की गई है एवं आज सायं 7ः00 बजे होटल पार्क प्लाजा में ‘अभियन्ता दिवस‘ के उपलक्ष में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कम्पनी एवं शहर के प्रमुख अभियन्तागण सम्मलित हुए। इस अवसर पर बी.एल.जी ग्रुप देश के सभी अभियन्ताओं को शुभकामनायें प्रेषित करती है।