500 से अधिक युवा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पूर्णत

धार्मिक कार्यक्रम शिव कथा की तैयारियों में जुटे- साध्वी उषा भारती जी

रिपोर्टर : मोहम्मद नज़रुदीन

जोधपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा ‘कामधेनु गौशाला‘ को समर्पित भव्य श्री शिव कथा का आयोजन चैपासनी गार्डन, डाली बाई चैराहा, पुरानी झंवर रोड, जोधपुर में 17 से 23 सितम्बर तक होने जा रहा है, जिसका समय है सांय 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक और कथा का प्रसारण संस्थान के यूट्यूब चैनल(youtube/djjsworld ) पर 20 से 26 सितम्बर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सांय 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा जिसमे दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्व विख्यात कथा व्यास मानस मर्मज्ञा साध्वी विदुषी सुश्री गरिमा भारती जी के मुखारबिंद भक्तगण कथा का रसपान कर पायेंगें।

शाखा संयोजक साध्वी उषा भारती जी दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, जोधपुर ने बताया की कथा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है, जिसमे भव्य कथा पंडाल को सजाया गया है, पंडाल मे भक्तगणों की व्यवस्था के अनुसार जर्मन तकनीक के टेंट को लगाया गया है जो पूर्णतः बारिश, आंधी और आग से सुरक्षित है। यहाँ पर संस्थान के अन्य प्रकल्पो की प्रदर्शनी के साथ  कामधेनु गौशाला की प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है, जो देशी गायों के नस्ल सुधार एवं संरक्षण के विषयों के प्रति जागरूकता प्रकट करेंगी। कथा पंडाल के प्रवेश द्वार की सुंदरता और भव्यता लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। प्रदर्शनी में संस्थान के सामाजिक प्रकल्प बोध को आकर्षक तरीके से सजाया गया है जो नशे से ग्रस्त समाज को यह बोध कराएगी की किस तरह नशा एक परिवार से लेकर राष्ट्र तक को कितनी हानि पहुंचाता है और कैसे इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। दूसरी और वेदों की महिमा का प्रदर्शन करने के लिए वेद मंदिर का भी निर्माण किया गया है जो देव भाषा संस्कृत की महत्वता से सभी को अवगत कराएंगी। पृथ्वी के संरक्षण के लिए भी प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया है जो सभी को यह बताएगी की प्रकृति की सुरक्षा कितनी आवश्यक है। इसके अलावा कई मन को मोह लेने वाली सुन्दर झांकियों का निर्माण किया जा रहा है।

साध्वी जी ने बताया की इस कथा की तैयारियों में विशेष बात यह है की, इसमें 500 से अधिक युवा सेवादार निस्वार्थ भाव से पूर्णतः धार्मिक कथा की तैयारियों में जुटे है। यही युवा घर घर जाकर लोगो को कथा का सन्देश दे रहे है। जब ऐसे युवा आज के समय में ईश्वर का सन्देश लेकर जाते है तो लोगों को आश्चर्य होता है, और लोग अधिक आकर्षण इस कथा के प्रति महसूस कर पा रहे है। 16 तारीख को होने जा रही कलश यात्रा देखने वालो को अचंभित करेंगी जिसमे 2100 सौभागयवती महिलाएं कलश उठा कर इसका हिस्सा बनेंगी, इसी कलश यात्रा में स्कूलों के कुछ बच्चे भी शामिल होंगे जो जनसाधारण के समक्ष सामाजिक कुरूतियों का खंडन करते दिखाई देंगे।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आप सभी को इस महान, भव्य और विलक्षण श्री शिव कथा में आमंत्रित करता है जो भगवान शिव को मानने की यात्रा से जानने की यात्रा करवाएगी। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button