एक दिन, एक समय व एक साथ 2000 रक्तदान शिविर आयोजित होंगे

विशाल मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 17 सितंबर को

जोधपुर। जन-समूह में जागरूकता पैदा करने और उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी 17 सितंबर को देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के कस्बों, नगरों, महानगरों सहित ग्रामीण अंचलों व नेपाल में लगभग 2000 से अधिक रक्त संग्रह बूथ स्थापित कर मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव रक्तदान शिविर का महाअभियान चलाया जायेगा।

 इतने विशाल स्तर पर एक दिन, एक साथ व एक समयावधि में आयोजित यह रक्तदान अभियान अब तक की अवधि में रक्तदान के संदर्भ में विश्व भर में पहला अभियान होगा जो एक नया विश्व कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए परिषद अध्यक्ष मितेश जैन, मंत्री विनोद सुराणा व कोषाध्यक्ष श्रेणिक सुराणा ने बताया कि इसी कडी में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद जाटाबास जोधपुर की ओर से भी जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 17 सितंबर, 2022 को पांच स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दिन अखिल भारतीय युवक परिषद अपने 58वें स्थापना दिवस को मना रहा है, इसी के साथ एक सुखद संयोग का प्रसंग और जुड़कर इस दिन को विशेष महत्व प्रदान कर रहा है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिवस भी इसी दिन है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रतीक चिन्ह की छाया में काम करने का अवसर मिला और नेशनल हैल्थ मिशन तथा स्टेट ब्लड ट्रासफ्यूजन कौंसिल जैसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थाओं का समर्थन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र जैन व राकेश सेठिया ने बताया कि मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत संपूर्ण भारत व नेपाल में एक दिन, एक समय व एक साथ रक्तदान शिविरों के तहत जोधपुर में अलग अलग स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों का आयोजन वहां के शिविर संयोजकों की देखरेख में होंगे। शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा व भारतीय जैन संघटना के गौरव जैन, सुरेश कांकरिया, आशीष मेहता एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहेगा।

पावटा स्थित शीतलनाथ जैन मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर संयोजक भूपेंद्र जैन व पुनीत कोठारी ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

शहर के भीतरी क्षेत्र में जाटाबास स्थित तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद, भाजपा त्रिपोलिया मंडल व खांडाफलसा मंडल के रक्तदान संयोजक अमित बोहरा व भूपेंद्रराज सिंघवी ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से 4.30 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन अतिथियों के सानिध्य में होगा।

शास्त्रीनगर ई 62 स्थित सिद्धार्थ पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर संयोजक राकेश सेठिया व सौरभ सिंघवी ने बताया कि अतिथियों के सानिध्य में सुबह 9.30 बजे से 4.30 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है।

पाल रोड भादू मार्केट के सामने स्थित रूपरजत टाउनशिप में रूपरजत टाउनशिप वेलफेयर एवं मेंटेंनेस सोसायटी के हिम्मतसिंह भाटी की देखरेख व सुनील कुमार बैद के संयोजन में सुबह 9.30 बजे से 1 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

इसी प्रकार सरदारपुरा नेहरू पार्क स्थित पारस ब्लड बैंक में आई सेक्ट संस्था की देखरेख में व गौतम भाटीवाल व अरिहंत चौरडिया के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है।

जोधपुर के पांच स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में लगभग 1000 यूनिट रक्त संकलन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महात्मा गांधी अस्पताल, पारस ब्लड बैंक, रोटरी ब्लड बैंक व जोधपुर ब्लड बैंक के तकनिशियनों द्वारा रक्त संग्रहण किया जायेगा तथा रक्तदान शिविरों के अर्थ सहयोगी बालकिशन जाजडा की पुण्य स्मृति में राजेश, सुरेश, नरेश जाजडा परिवार रक्तदान शिविरों का उद्घाटन कर रक्तदाताओं को प्रेरित करेंगे।

शिविर आयोजन संबंधित व्यवस्थाओं में तेरापंथी सभा, महिला मंडल, किशोर मंडल व अन्य संघीय संस्थाओं के अलावा तरूण समदडिया, नवरतन चौरडिया, महेंद्र सुराणा, दीपक सिंघवी आदि का सहयोग प्राप्त होगा।

ReplyReply to allForward
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button