दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डी.जे.जे.एस.) जोधपुर में 7-दिवसीय शिव कथा प्रस्तुत करने के लिए तैयार
17 से 23 सितंबर 2022 तक चौपासनी गार्डन जोधपुर
जोधपुर। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित व संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डी.जे.जे.एस.) ने 17 से 23 सितंबर 2022 तक चौपासनी गार्डन जोधपुर, राजस्थान में आयोजित होने वाली अपनी भव्य 7-दिवसीय शिव कथा से पहले लघु उद्योग भारती, RIICO गेस्ट हाउस के पास, जोधपुर में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया। साध्वी ऊषा भारती जी, समन्वयक जोधपुर शाखा, डी.जे.जे.एस. और साध्वी चिन्मया भारती जी, डी.जे.जे.एस. प्रतिनिधि ने प्रेस को संबोधित किया और इस अनूठे आध्यात्मिक कार्यक्रम से जुडी जानकारी को साँझा किया। इस भव्य कार्यक्रम का डी-लाइव वेबकास्ट 20 से 26 सितंबर 2022 तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक [IST], डी.जे.जे.एस. के यूट्यूब चैनल- https://youtube.com/c/djjsworld के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।
कथा की विशिष्टता को रेखांकित करते हुए, साध्वी ऊषा भारती जी ने बताया कि डी.जे.जे.एस. की कथाओं में मात्र कहानियाँ नहीं सुनाई जाती, बल्कि प्राचीन भारतीय शास्त्रों में निहित जीवन को परिवर्तित करने वाले गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान को भी साँझा किया जाता है। उक्त कथा प्रसिद्ध कथाव्यास व दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की ब्रह्मज्ञानी शिष्या साध्वी गरिमा भारती जी द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, जो भगवान शिव से संबंधित विविध प्रसंगों में निहित सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक रहस्यों को उद्घाटित करेंगी।
आश्चर्यजनक रूप से, डी.जे.जे.एस. एकमात्र ऐसा संगठन है जो केवल भगवान के बारे में केवल चर्चा ही नहीं करता, बल्कि दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की दिव्य कृपा से, आत्मसाक्षात्कार के शाश्वत विज्ञान – ब्रह्मज्ञान को भी जन सामान्य के लिए सुलभ करता है जिसके माध्यम से भगवान को अंतर्घट में देखा जा सकता है। डी.जे.जे.एस. शिव कथा न केवल साधकों को भगवान शिव की कहानियों के मर्म से अवगत करवाएगी, बल्कि उन्हें भगवान शिव को मात्र मानने से उनके वास्तविक स्वरुप को घट भीतर जानने की ओर प्रेरित करेगी।
यह कथा डी.जे.जे.एस.के भारतीय देसी गाय नस्ल सुधार एवं संरक्षण प्रकल्प – कामधेनु को समर्पित है। यह प्रकल्प आदर्श समाज की धुरी के रूप में भारतीय देसी गाय के महत्व को पुनः स्थापित करने पर केंद्रित है। कामधेनु गौशाला में गायों की भारतीय नस्लें मुख्य रूप से साहीवाल, गीर, कांकरेज और थारपारकर का संरक्षण व संवर्धन किया जाता है। लेकिन यह गौशालाएं सिर्फ गायों का आश्रय- स्थल भर ही नहीं हैं बल्कि यह अपने आप में सांस्कृतिक रूप से प्रेरित अनुसंधान केंद्र है; जिनका मुख्य उद्देश्य भारतीय देसी गायों की नस्ल सुधार है।
डी.जे.जे.एस. प्रतिनिधियों ने बताया – “इस भव्य कार्यक्रम का आरंभ दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के ब्रह्मज्ञानी शिष्यों द्वारा शुक्ल यजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्यायी पाठ के माध्यम से होगा और इसकी पूर्णाहुति यज्ञ के द्वारा की जायेगी। दैनिक व्याख्यान सत्र, कथा के यजमानों द्वारा परंपरागत पूजन से होगा और समापन मंगल आरती से किया जाएगा।”
इस कथा के माध्यम से तनावग्रस्त व अशांत समाज के लिए डी.जे.जे.एस. आध्यात्मिक उपचार के साथ-साथ, इसी परिसर में 7-दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर भी आयोजित करेगा। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ प्रातः 7 से 9 बजे तक और शाम को एलोपैथिक स्वास्थ्य जाँच सेवाएँ कथा के दौरान उपलब्ध होंगी। योग्य डॉक्टरों और नाडी वैद्यों की एक टीम शिविर में निःशुल्क जांच सेवाएँ प्रदान करेंगे।
आगंतुक कथा परिसर में डी.जे.जे.एस. की उल्लेखनीय सामाजिक प्रकल्पों जैसे समग्र शिक्षा कार्यक्रम- मंथन, प्रकृति संरक्षण कार्यक्रम- संरक्षण, नशा उन्मूलन कार्यक्रम- बोध आदि की सुन्दर प्रदर्शनी भी देख पायेंगे। इसके अलावा, शिव दर्शन की विशेष झाँकी और आकर्षक सेल्फी पॉइंट इस कार्यक्रम में अन्य प्रमुख आकर्षण होंगे।
कार्यक्रम में केंदीय जल शक्ति मंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, नगर निगम महापौर जोधपुर दक्षिण, सुश्री विनीता सेठ, नगर निगम महापौर जोधपुर उत्तर श्रीमती कुंती देवड़ा, राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत, अध्यक्ष पशुधन विकास बोर्ड राजस्थान सरकार, श्री राजेंद्र सोलंकी, निदेशक रिको, श्री सुनील परिहार जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। 16 सितंबर 2022 को प्रातः 11 बजे दशहरा मैदान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से एक भव्य कलश यात्रा आयोजित की जाएगी जो चौपासनी गार्डन में समाप्त होगी। महापोर श्रीमती विनीता सेठ जी; विधायक श्री सूर्यकांत व्यास जी और प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय वक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रूमा देवी जी को कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाने हेतु आमंत्रित किया गया है।
डी.जे.जे.एस. के नि:स्वार्थ स्वयंसेवकों द्वारा डोर-टू-डोर पैम्फलेट सर्कुलेशन, होर्डिंग्स व सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रचार किया जा रहा है। शहर भर से शामिल होने वाले आध्यात्मिक उत्साहियों और शिव भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यस्थाएं की गई हैं। आसान और सुरक्षित पिक एंड ड्रॉप सेवा के लिए दो बसों [निशुल्क सेवा] की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी भक्तों को पैक्ड भोजन प्रसाद भी दिया जाएगा।
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित व संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डी.जे.जे.एस.) एक गैर-लाभकारी सामाजिक-आध्यात्मिक संगठन है, जिसकी स्थापना का उद्देश्य “आत्म-जागृति से वैश्विक-शांति तक” है। डी.जे.जे.एस. का लक्ष्य एक ऐसी दुनिया की रचना करना है जिसमें हर व्यक्ति आत्म-साक्षात्कार के शाश्वत विज्ञान – ‘ब्रह्मज्ञान’ के माध्यम से सत्य, बंधुत्व और न्याय का प्रतिरूप बन जाए व सभी सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंके।