कुशल वाटिका में महापूजन 12 सितम्बर से शुरू होंगे

बाड़मेर। बाड़मेर-अहमदाबाद रोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर स्थित बाड़मेर का हृदय स्थल कुशल वाटिका प्रांगण में 12 सितम्बर से 16 सितम्बर तक पंच दिवसीय महापूजन के कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कुशल वाटिका ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ व कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका प्रांगण में चातुर्मास में विराजित खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी की अज्ञानुवर्तिनी बहन म.सा. ड़ॉ विधुत्प्रभा श्रीजी म.सा. की पावन प्रेरणा से कुशल वाटिका में 12 सितम्बर 2022 से 16 सितम्बर 2022 तक पांच दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया है। महापूजन के प्रथम दिन शुभारम्भ में 12 सितम्बर को श्री मुनिसुव्रत स्वामी के महापूजन का कार्यक्रम होगा, इस महापूजन के लाभार्थी संघवी मांगीलाल आसुलाल मालू चोहटन हाल सूरत, 13 सितम्बर को श्री कल्याण मन्दिर मंडण महापूजन पार्ट-1 का आयोजन होगा जिसके लाभार्थी बाबूलाल भुरचन्द लूणिया, अहमदाबाद, 14 सितम्बर श्री कल्याण मन्दिर मंडण महापूजन पार्ट-2 के कार्यक्रम के लाभार्थी मांगीलाल रिख़बदास वडेरा, बाड़मेर, 15 सितम्बर को श्री दादा गुरुदेव महापूजन होगा जिनके लाभार्थी का नाम गुप्त है और अन्तिम दिन 16 सितम्बर को श्री नाकोड़ा भैरव महापूजन का कार्यक्रम आययोजित किया जायेगा जिनका लाभ श्रीमती सुमित्रादेवी मांगीलाल मालू परिवार मालेगाँव द्वारा लिया गया है। इन सभी महापूजन पंचान्हिका महोत्सव में सभी जैन बन्धु अपनी भागीदारी जरूर निभावे। महापूजन में कुशल वाटिका जाने के लिए एक बस जूना किराडू मार्ग, एक बस आराधना भवन, एक बस विद्यापीठ के पास प्रातः 7.50 बजे रवाना हो होगी। इस सम्पूर्ण महापूजन के कार्यक्रम की तैयारियां श्री जिन कुशलसूरी सेवाश्रम ट्रस्ट, कुशल वाटिका, केयुप, केएमपी, केबीपी द्वारा की जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button