भगवान श्री चित्रगुप्त शोभायात्रा के उपलक्ष में 1001 कलम-दवात की पूजा की जायेगी
प्रसाद के रूप में समाज के हर परिवार में बाटेगे
जोधपुर। चौपासनी कायस्थ समाज विकास संस्थान के तत्वावधान में भाई दूज 26 अक्टूबर बुधवार को कायस्थ समाज के कुल देवता भगवान श्री चित्रगुप्तजी की भव्य 17वी शोभायात्रा का आयोजन चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में किया जायेगा।
संस्थान के अध्यक्ष देवेन्द्र माथुर, महासचिव जगदीशलाल माथुर एवं संस्थापक सदस्य सुरेन्द्र नाग के अनुसार सूंथला चुंगीनाका के पास श्री चित्रांश टेन्ट पर प्रातः 9.30 बजे कायस्थ समाज के गुरू प्रकाशानन्दजी महाराज द्वारा विधि पूर्वक भगवान श्री चित्रगुप्तजी की पूजा अर्चना एवं महाआरती कराई जायेगी।थुर ‘अंशु’ एवं सह संयोजक मनीष माथुर ‘जीवी’ के अनुसार कायस्थों की रोजी रोटी कलम 1001 कलमों की सामुहिक पूजा अर्चना कर प्रसाद के रूप में कलम वितरित कर कायस्थ गुरू प्रकाशानन्दजी एवं अतिथियों द्वारा 21 ट्रेक्टरों, हाथी-घोड़ा, ऊँट, नौपत, नगाड़ों, बैंड बाजो के साथ सुसज्जित शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जायेगा।
शोभा यात्रा के सदस्य विकास माथुर, नरेश नेपालिया ने बताया कि कायस्थों के हर परिवार में इस वर्ष बहुउपयोगी वेग भेट स्वरूप वितरित किया जायेगा।
संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनील माथुर ‘कोलरी’, कोषाध्यक्ष पुखराज माथुर, अमित माथुर ‘नूनजी’ डॉ. राजेन्द्र माथुर, अभिषेक माथुर, विजय कुमार के अनुसार शोभायात्रा पांचवा पुलिया होते हुए मैन 9 वां सैक्टर के मैन बाजार होते हुए सैन्ट्रल एकेडमी स्कूल के सामने होते हुए 18, 18ई, 19 एवं 19 ई होते हुए चांद विलास एवं 17 ई सेक्टर के मध्य से होते हुए दोपहर 12.30 बजे कायस्थ सामुदायिक भवन सेक्टर 17ई, पर शोभा यात्रा का विसर्जन होगा।
संस्थान के सदस्य विक्रम ‘मोन्टू’, तरूण, इन्द्र राज माथुर ने बताया कि शोभायात्रा विसर्जन के साथ समाज का सामुहिक प्रसादी का आयोजन होगा।