लाचू कॉलेज के फार्मेसी संकाय में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

जोधपुर। लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के फार्मेसी संकाय में डी. फार्मेसी एवं बी. फार्मेसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए डी. फार्मेसी द्वितीय वर्ष एवम् बी फार्मेसी द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज के सभागार में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। फार्मेसी संकाय के निदेशक डॉ. जी. के. सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों के बीच में भातृत्व एवं पारस्परिक सौहार्द का वातावरण बनता है। बी. फार्मेसी एव डी. फार्मेसी के विद्यार्थियों मुक्ता, मोहित, भूमिका, कुलदीप सिंह, तन्मय, ध्रुव, श्रीधर, खुशी, भूमिका, प्रभात ने मनमोहक नृत्य से समा बांधा, वहीँ मेघा, निलेश, आदित्य तथा नेहा ने अपने गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डी. फार्मेसी प्रथम वर्ष से अमीषा राजे मिस फ्रेशर, मोहित पंचारिया मिस्टर फ्रेशर इसी तरह बी फार्मेसी प्रथम वर्ष से हिमांशी तंवर मिस फ्रेशर्स एवं उत्कर्ष शर्मा को मिस्टर फ्रेशर्स चुना गया। बेस्ट ड्रेस के लिए विधि तथा अक्षित परिहार को चुना गया। डॉ विपिन माथुर ने लाचु फार्मेसी एलुमिनी सोसाइटी के उद्देश्यों एवम कार्यो की जानकारी दी। कॉलेज के ही एलुमिनी लोकेश थादानी तथा आदित्य सिनहा ने विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज गोयल, डॉ. नोएल राहुल शाह, डॉ संदीप अरोडा, डॉ. रेणु सोलंकी एवं डॉ ललिता पूनिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच का संचालन कृतिका, निखिल, तन्मय तथा भारती ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अनिल पारीक, डॉ विजय बंसल एवं डॉ निखिल बत्रा ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button