कामयाबी के शिखर तक पहुंचे फैज : बिनाका
अकादमी अध्यक्ष ने किया मोहम्मद फैज का अभिनन्दन
जोधपुर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा सुपर स्टार सिंगर-2 खिताब विजेता जोधपुर के मोहम्मद फैज का बुधवार को अभिनंदन किया गया।
अकादमी अध्यक्ष बिनाका मालू ने मोहम्मद फैज को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शानदार जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में नई ऊंचाईयंा छूने का आशीर्वाद दिया।
अकादमी सचिव अनिल जैन ने फैज को अकादमी के संगीत-नृत्य से जुड़ी गतिविधियों से परिचित कराते हुए उन्हें हर संभव मार्गदर्शन का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर अकादमी सदस्य शब्बीर हुसैन एवं रमेश भाटी ने भी फैज को बधाई व आशीर्वाद दिया।
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद फैज के नाना उस्ताद शकूर खंा अकादमी से सम्मानित कलाकार है जिन्होंने शास्त्रीय गायन में अपना नाम रोशन किया और इन्हीं की विरासत में उनके नाती मोहम्मद फैज द्वारा भी आगे बढाया जा रहा है।