युवा पार्षद इरफान बेली ने अतीक सिद्दीकी का किया स्वागत
अतीक सिद्दीकी के राजस्थान प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
जोधपुर। युवा पार्षद इरफान बैली द्वारा ऑल इण्डिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी राजस्थान में प्रदेश सचिव बनने पर अतीक सिद्दीकी का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
समाजसेवी अब्दुल रहीम साँखला ने जानकारी देते हुए बताया ऑल इण्डिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी में अतीक सिद्दीकी को राजस्थान प्रदेश सचिव बनने वार्ड 44 के युवा पार्षद इरफान बेली व मित्रगणों व कार्यकर्ताओं द्वारा माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान पार्षद इरफान बेली ने कहा अतीक सिद्दीकी एक ईमानदार व कर्मठ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता है और हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी में एक अग्रणी भूमिका रहे है। भविष्य में अतीक सिद्दीकी इसी अपने कार्यों को अंजाम देते हुए रहेंगे ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।
स्वागत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि वार्ड 44 उत्तर नगर निगम पार्षद समाजसेवी इरफान बेली, समाजसेवी अजीज पठान, समाजसेवी फिऱोज खान, समाजसेवी डॉ. एम.डी. खान, समाजसेवी अब्दुल रहीम साँखला, पत्रकार गुलाम मोहम्मद, रऊफ शेख, आशिक खान मुन्ना भाई, रियाज मुल्लाजी महाराजा बैण्ड, साकिर खान पप्पसा, कलीम खान अली कायमखानी, एडवोकेट सुनील ओझा, ओमप्रकाश मेघवाल पूंजला, मोहम्मद रफीक जिलानी, साकिर अब्बासी, प्रकाश सेन, हेमंत आचार्य, मोहम्मद वसीम सांखला, मोहम्मद इरफान सहित कई गणमान्य, समाजसेवी व वरिष्ठ नागरिकगण, कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान अतीक सिद्दीकी ने भरोसा दिया मुझे ऑल इण्डिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी राजस्थान प्रदेश सचिव बनाया गया है। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको में बखूबी अंजाम दूंगा तथा पार्टी के हित में सच्ची निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करूंगा।