सीएमएचओ डॉ.राठौड़ ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

पाली। पाली सीएमएचओ डॉ.इन्दर सिंह राठौड़ ने जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

पाली सीएमएचओ डॉ.इन्दरसिंह राठौड़ सोमवार को जिले के खारची ब्लॉक के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। डॉ.राठौड़ खारची ब्लॉक के सारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सिरियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

वहां पर उन्होंने चिकित्सा केंद्र के मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण कक्ष, स्टोर सहित विभिन्न कक्षो का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,  20 सूत्री कार्यक्रम, हॉस्पिटल व्यवस्था, कोविड टीकाकरण, बजट घोषणा एवं क्रियान्विति, हॉस्पिटल में कमियाँ सहित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में संबंधित चिकित्सा केंद्र के प्रभारी अधिकारी से जानकारी ली। सीएमएचओ डॉ. राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों चल रहे कोविड टीकाकरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया तथा अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली तथा कोविड के सेंपल बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इससे पहले सीएमएचओ डॉ. राठौड़ ने इससे जिले के जाडन, खारची, सोजत अस्पताल, सोजत बीसीएमओ कार्यालय, सियाट, मुसालिया, कंटालिया, बड़ा गुड़ा के अस्पतालों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button