एक शाम मां सच्चियाय के नाम रात्रि जागरण आज

श्री संचियाय माता मंदिर कुर्जा में पैदल संघ व प्रसादी कल गुरूवार को

बाडमेर। बाडमेर अहमदाबाद रोड पर कुर्जा में कुलदेवी श्री संच्चियाय माता मन्दिर में एक शाम मां संच्चियाय के नाम भव्य रात्रि जागरण आज बुधवार को रात्रि 8 बजे होगी व पैदल संघ ,महाप्रसादी कल भादवा सुदी त्रयोदसी गुरूवार को होगी। मालू भाईपा समाज संस्थान के अध्यक्ष प्रकाशचन्द मेहता नेे बताया कि मालू जैन भाईपा समाज संस्थान द्वारा निर्मित मालू गौत्रीय कुलदेवी संच्चियाय माता मन्दिर कुर्जा में मालू भाईपा समाज संस्थान के तत्वाधान में आज बुध्रवार को भव्य रात्रि जागरण, कल गुरूवार को भादवा सुदी त्रयोदसी को महाप्रसादी का आयोजन होगा। मेहता ने बताया कि भादवा त्रयोदसी की तैयारियों को लेकर मन्दिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। त्रयोदसी के दिन माता की प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया जायेगा। भादवा सुदी त्रयोदसी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पैदल यात्रा संघ में प्रभावना का लाभ बाबुलाल नेमीचन्द गंगारामजी बस्तीरामजी मालू मेहता परिवार द्वारा लिया गया है। तेरस को लेकर कई कमेटिया गठित कर कार्य सौप दिया गया है।
कुर्जा में रात्रि जागरण आज बुधवार को – मालू भाईपा समाज के सहमंत्री रमेश मालू बाछड़ाउ ने बताया कि आज बुधवार भादवा सुदी बारस को श्री संचियाय माता मंदिर कुर्जा में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। रात्रि जागरण में रजनीकांत शर्मा व नरसिंह बाकोलिया एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की रमझट जमायी जायेगी। रात्रि जागरण व त्रयोदसी को कुर्जा आने जाने के लिए वाहनो की व्यवस्था आराधना भवन, कल्याणपुरा, जैन विधापीठ, जूना किराडू मार्ग, लीलरिया धोरा,स्कूल न. 4 के पास से की गई है। वाहन व्यवस्था रतनलाल मालू को सौपी गयी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button