बेसिक और सीनियर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा परिणाम घोषित
बेसिक में 7069 कैंडिडेट योग्य, 2793 पोस्ट खाली रहेंगी, सीनियर में 538 कैंडिडेट्स एलिजिबिल
जयपुर/ जोधपुर ।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक (बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर) सीधी भर्ती परीक्षा 2022 और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक (सीनियर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर) भर्ती परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मिनिमम पासिंग मार्क्स का हवाला देते हुए बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा में सिर्फ 7069 कैंडिडेट्स को ही पास किया है। इनमें नॉन टीएसपी एरिया के 6873 और टीएसपी एरिया के 196 कैंडिडेट्स पास किए गए हैं। जबकि नॉन टीएसपी एरिया की 8974 और टीएसपी एरिया की 888 पोस्ट के लिए परीक्षा हुई थी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक की 9862 पोस्ट और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक की 295 पोस्ट मिलाकर कुल 10 हजार 157 पोस्ट के लिए 18 और 19 जून 2022 को परीक्षा आयोजित हुई थीं। जिसमें 2 लाख 52 हजार कैंडिडेट्स शामिल थे।
अब बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर की 2793 पोस्ट खाली रहने की आशंका पैदा हो गई है। जिन्हें बाद में बैकलॉग से भरा जा सकता है। हालांकि कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष और स्टाफ फोन नहीं उठा रहे हैं। दैनिक भास्कर ने 5-6 बार अलग-अलग नम्बरों पर फोन लगाए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इतने अभ्यर्थी नौकरी लगने से रह जाएंगे। यह चिन्ता का विषय है। इसमें भी सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल सलेक्शन हो सकेगा।
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की कुल 295 पोस्ट में से 282 नॉन टीएसपी एरिया और 13 टीएसपी एरिया के लिए हैं। इस परीक्षा के रिजल्ट में नॉन टीएसपी एरिया के 521 कैंडिडेट्स को पास घोषित किया गया है। जबकि टीएसपी एरिया के 17 कैंडिडेट्स पास घोषित किए हैं। 295 पोस्ट पर भर्ती के लिए कुल 538 कैंडिडेट्स को एलिजिबिल मानते हुए पात्रता की जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए लिस्टेड किया गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं के लिए कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। इसमें नॉन TSP, TSP, हॉरिजोंटल रिजर्वेशन कैटेगरी की कट ऑफ दी गई है।
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक की 295 पोस्ट के लिए 538 कैंडिडेट्स एलिजिबल
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की कुल 295 पोस्ट में से 282 नॉन टीएसपी एरिया और 13 टीएसपी एरिया के लिए हैं। इस परीक्षा के रिजल्ट में नॉन टीएसपी एरिया के 521 कैंडिडेट्स को पास घोषित किया गया है। जबकि टीएसपी एरिया के 17 कैंडिडेट्स पास घोषित किए हैं। 295 पोस्ट पर भर्ती के लिए कुल 538 कैंडिडेट्स को एलिजिबिल मानते हुए पात्रता की जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए लिस्टेड किया गया है। यह भी पूरी तरह प्रोविजनल लिस्ट है।
नॉन TSP- GEN, EWS, OBC, MBC की कट ऑफ 80, SC-ST की 70 मार्क्स
बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर पोस्ट के लिए नॉन TSP एरिया की जनरल कैटेगरी के मेल, फीमेल, विडो, डायवोर्सी और EWS में जनरल, फीमेल सभी के लिए कट ऑफ मार्क्स 80 रखे गए हैं। OBC और MBC के लिए भी कट ऑफ मार्क्स 80 रखे गए हैं। SC-ST के लिए कट ऑफ मार्क्स 70 हैं।
TSP एरिया में बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर GEN-80, SC-ST-70, LD/CP- 70, स्पोर्ट्समैन-80 कट ऑफ मार्क्स
TSP एरिया में बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर पोस्ट के लिए कट ऑफ मार्क्स GEN-80, SC-ST-70 मार्क्स है। हॉरिजोंटल रिजर्वेशन के तहत LD/CP- 70 और स्पोर्ट्समैन के लिए 80 हैं।
सीनियर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर पोस्ट नॉन TSP एरिया GEN कैटेगरी कट ऑफ-102.02
सीनियर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर पोस्ट पर नॉन TSP एरिया के कैंडिडेट्स GEN कैटेगरी कट ऑफ-102.02, WD-91.24, DV-85.85, EWS-95.62, SC- 78.45, ST 73.40, OBC GEN- 96.63, OBC FEM 95.95, MBC-80 मार्क्स रही है।
सीनियर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर नॉन TSP हॉरिजोंटल रिजर्वेशन BLV-70, HI-70, EX सर्विसमैन- 60 मार्क्स
सीनियर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर पोस्ट पर नॉन TSP एरिया की हॉरिजोंटल रिजर्वेशन कैटेगरी BLV-70, HI-70, EX सर्विसमैन- 60 कट ऑफ मार्क्स रही है।
सीनियर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर TSP एरिया GEN कट ऑफ मार्क्स 87.20
सीनियर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर TSP एरिया GEN कट ऑफ मार्क्स 87.20 रही है।