हजरत सय्यद मुंशी सिफत हुसैन र.अ. कागा वालों का उर्स 28 से

जोधपुर। हजरत सय्यद मुंशी सिफत हुसैन रह.अ. कागा कागड़ी, रामबाग वालों का तीन दिवसीय 106वां का उर्स मुबारक बड़ी शौना शौकत के साथ मनाया जा रहा है।
दरगाह कमेटी अध्यक्ष अब्दुल सत्तार अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया हर साल तरह इस साल भी हजरत सय्यद मुंशी सिफत हुसैन रह.अ. कागा कागड़ी, रामबाग वालों का उर्स आज से बड़ी शानों शौकत के साथ मनाया जा रहा है। 28 अगस्त को सुबह 8 बजे झण्डे की रस्म के साथ उर्स आगाज होगा। शाम को बाद नमाज ईशा तकरीर का प्राग्रोम होगा। वहीं 29 अगस्त महिफले शम्मा कव्वाली का आयोजन होगा।

जिसमें जयपुर के मशुहर इन्टरनेशनल सिंगर व कव्वाल मुस्ताक अली टिप्पू गुलाफाम एण्ड पार्टी बेहतरीन कव्वालिया पेश करेगी। इस दौरान जोधपुर के मशहूर फनकार कव्वाल इरफान तुफैल एण्ड पार्टी भी मनमोहक कव्वालिया पेश करेंगी। इस दौरान समाजसेवियों का सम्मान व लंगर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 30 अगस्त को कुल की रस्म के साथ उर्स समापन होगा। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद ने शिरकत की। उर्स तैयारियो के लिए कमेटी के अच्दे मिया, अब्दुल सत्तान सुलेमान, मोहम्मद शाहीद खिलजी, अब्दुल गफार चिश्ती,  मोहम्मद जावेद पिन्टु, अनवर हुसैन, मोहम्मद शाहिद बन्टी, मोहम्मद आमितन शेख, अब्दुल कय्यूम, अय्यूब हुसैन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button