एक्ज़ोनोबल के लेटेस्ट लेट्स कलर प्रोजेक्ट ब्लू सिटी में 250 कूल एवं रंगीन बने
जोधपुर l ड्यूलक्स पेंट्स के निर्माता, एक्ज़ोनोबल इंडिया ने राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर, जोधपुर में अपना लेटेस्ट ‘लेट्स कलर’ अभियान पूरा होने की घोषणा की।
अपने नए अवतार में ऐतिहासिक सूर्या कॉलोनी जोधपुर की विरासत का चित्रण कर रही है। सदियों से नीला रंग जोधपुर की पहचान से जुड़ा रहा है। एक्ज़ोनोबल के लेटेस्ट लेट्स कलर प्रोजेक्ट ने ‘ब्लू सिटी’ के नाम से विख्यात इस शहर को कालातीत आकर्षण प्रदान करते हुए पाँच सदी पुराने महरानगढ़ किले के तल में स्थित 250 घरों को जीवंत नीले रंग में रंग दिया है।
साथ ही किले की ओर ले जाती गलियों में 20 रंगबिरंगे भित्तिचित्रों ने इस पर्यटक स्थल को ओपन-एयर आर्ट गैलरी में तब्दील कर दिया है, जो राजस्थानी जीवन की झलक प्रस्तुत करती है। ये जीवंत भित्तिचित्र पारंपरिक कलारूप में आधुनिकता का पुट दे रहे हैं और जोधपुर जंक्शन से ट्रेन के सफर की खुशियाँ साझा कर रहे हैं, जिसमें लंबी मूछों वाले राजस्थानी परिधान पहले पुरुष से लेकर पालकी में बैठकर जाती शर्मीली दुल्हन तक, हर मोड़ पर एक नया आश्चर्य आपका इंतजार कर रहा है और इस कैनवास की दीवारें राजस्थान की अनूठी कला व संस्कृति का चित्रण कर रही हैं।
थार मरुस्थल के किनारे स्थित जोधपुर शहर में गर्मियों के मौसम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। यहाँ रहने वाले लोगों के जीवन में सतत परिवर्तन लाने के लिए एक्ज़ोनोबल ने 100 से ज्यादा छतों पर ड्यूलक्स वेदरशील्ड प्रोटेक्ट की कोटिंग की है।
लेट्स कलर जोधपुर अभियान के बारे में राजीव राजगोपाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्ज़ोनोबल इंडिया ने बताया कि हमारा ‘लेट्स कलर’ अभियान सूर्या कॉलोनी के 1,000 से ज्यादा निवासियों के लिए जो खुशी लेकर आया है, उसमें हमें गर्व है। इस प्रोजेक्ट में एक्ज़ोनोबल का प्रयास ‘ब्लू सिटी’ की विरासत की रक्षा करना है। हमें स्थानीय कलाकारों को अपनी कला व राजस्थान की संस्कृति का प्रदर्शन करने का अवसर देने पर गर्व है। ड्यूलक्स पेंट के जादू के साथ यह जगमगाता, ब्लू हिलसाईड न केवल यहाँ पर रहने वाले परिवारों को खुशी प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को आजीविका के नए अवसर भी प्रदान करेगा क्योंकि यह स्थान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
चार महीनों से ज्यादा समय से चल रहे इस परिवर्तनकारी प्रयास में 15 एक्ज़ोनोबल पेंट एकेडमी पेंटर, 10 स्थानीय कलाकार, 50 स्थानीय निवासियों और एक्ज़ोनोबल के कर्मचारियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान 250,000 वर्गफीट से ज्यादा दीवारों पर 5600 लीटर से ज्यादा एक्ज़ोनोबल ड्यूलक्स डेकोरेटिव पेंट लगाया गया। ड्यूलक्स अपने एक्सटीरियर पेंट में खास एंटी-पील गुणों की गारंटी देता है, जिससे दीवारों पर रंग ज्यादा टिकाऊ बन जाता है; ड्यूलक्स ग्लॉस एनेमल पेंट घरों में धातु के मुख्य दरवाजों की चमक बढ़ाता है। और यह पूरा परिवर्तन एक्ज़ोनोबल इंडिया द्वारा हाल ही में पेश किए गए ड्यूलक्स फ्लोर प्लस पेंट द्वारा सभी सामुदायिक रास्तों और सीढ़ियों पर किया गया, जिससे यह इलाका रंगों के इंद्रधनुष की भाँति दिखाई दे रहा है!