कायलाना नव स्थापित पुलिस चौकी का हुआ शुभारम्भ
विधायक व्यास व पुलिस कमिश्ननर गौड़ ने दिया सिद्धार्थ को आर्शिवाद
जोधपुर। आज सूरसागर श्रैत्र स्थित कायलाना झील पर आम जन की सुरक्षा को लेकर विधायक व्यास के अथक प्रयासो से आज शनिवार को सॉय नव स्थापित कायलाना पुलिस चौकी (पुलिस थाना राजीव गांधी नगर) विधायक कोष से निर्मित भवन का शुभारंभ विधायक सूर्यकान्ता व्यास व पुलिस कमिश्ननर रवि दत्त गौड़ व उप महापौर किशन लड्डा व पुलिस उपायुक्त गौरव यादव (पश्चिम) व एडिसीपी हरफूल सिह व एडीसिपी ( यातायात )चेनसिह महेचा व प्रेम धणदे एसिपी (प्रताप नगर) व अनिल यादव एसएचओ राजीव गांधी नगर व सूरसागर एसएचओ डॉ. गौतम डोटासरा व प्रताप नगर सदर एसएचओ मुक्ता पारिक व देव नगर एसएचओ जय किशन सोनी व देवीचन्द ढाका एसएचओ प्रताप नगर व जुलफीकार एसएचओ हाउसिंग बोर्ड सहित अनेक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एवं गण मान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक व्यास ने सोडो की ढाणी निवासी पर्यावरण संरक्षण के श्रैत्र मे इतिहास मे सबसे छोटी उम्र में पौधा-रोपण का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराने वाले एव बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बाल अभिनेता सिद्धार्थ सिह सोलंकी को भी पुलिस कमिश्ननर रवि दत्त गौड़ ने व उप महापौर किशन लड्डा ने एवं विधायक सूर्यकान्ता व्यास जीजी ने सिद्धार्थ को माला पहनाकर व कमल पुष्प देकर आर्शिवाद दिया हुआ इस अवसर पर योगेश व्यास, प्रकाश मेवाड़ा पुर्व मंडल अध्यक्ष सूरसागर व हिम्मता राम सॉखला, बन्टी चौधरी, भवर लाल चौधरी, रवि बहादुर, गोपाल चौधरी, पंकज व्यास, रविन्द्र कुमार मीणा, नरपत सिह तेना एवं गोपाल सिह भाटी मालूंगा सहीत अनैक लोग उपस्थित थे।