इस्कॉन मंदिर में 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी जन्माष्टमी मनायेंगे

जोधपुर! श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में तनावड़ा फांटा स्थित श्री श्री राधा गोविंदजी मंदिर , इस्कॉन जोधपुर में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 19 अगस्त शुक्रवार को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा । जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए कृष्णा काटेस्ट का भी आयोजन किया जा रहा है । नंदोत्सव 20 अगस्त को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद का आविर्भाव महोत्सव भी मनाया जाएगा । मंदिर के अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभुजी ने बताया की इस्कॉन द्वारा संपूर्ण विश्व के लगभग सभी देशो में जन्माष्टमी मनाएं जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण महोत्सव है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 अगस्त को इस्कॉन के सभी भक्तों को शुभकामनाएं सन्देश भी प्रसारित किया गया ।


हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन इस्कॉन जोधपुर द्वारा श्री श्री राधा गोविंदजी मंदिर में किया रहा है । महोत्सव में आईआईटी के विद्यार्थियों द्वारा रोबोटिक्स के माध्यम से भगवान् की लीलाओं पर आधारित प्रदर्शनी , भक्त प्रहलाद गुरुकुल द्वारा प्रदर्शनी , कृष्ण भावनाभवित गेम्स स्टाल , भगवान की लीलाओ पर अनेक झाकियाँ , वैदिक ग्रन्थ स्टाल व 40 से ज्यादा कृष्ण भावनाभावित स्टाल्स बड़े पंडाल में लगायी जाएंगी । जिसकी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है । मंदिर को अनेको फूलों से सजाया जाएगा एवं सभी दर्शनथियो के लिए महाप्रसादम भी वितरित किया जाएगा । भगवान के दर्शन व कीर्तन पुरे दिन खुले रहेंगे । कार्यक्रम प्रातः 4:30 बजे मंगला आरती से ही शुरू हो जाएंगे जिसमे श्रृंगार दर्शन 7:30 बजे व श्रीमद भागवतम् कथा प्रातः 8 बजे होगी । प्रातः 8:30 बजे से कृष्णा कांटेस्ट : की अनेक प्रतियोगिताएं शुरू होएंगी जिसमे श्लोक पाठ , नृत्य , भजन गायन , रंगोली , ड्राइंग की प्रतियोगिताएं होएंगी , जिसमे जोधपुर के विभिन्न स्कूलों के अनेको विद्यार्थी भाग ले रहे है । विजेताओं को अनेको पुरस्कार वीतरित किये जाएंगे ।

मुख्य कार्यक्रम संध्या समय 5 बजे से शुरू होएंगे , जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे मटकी फोड़ प्रतियोगिता , कृष्णास बैंड परफॉर्मन्स भक्त प्रहलाद गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा नाटिका एवं नृत्य प्रस्तुति आईआईटी व एम बीएम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा नाटिका का मंचन संध्या आरती सायं 7 बजे होगी कीर्तन व श्री कृष्ण कथा सायं 9 बजे भगवान् श्री श्री राधा गोविंदजी का पञ्च गव्य से महाभिषेक रात्रि 11 बजे किया जाएगा भक्तों द्वारा भगवान् को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किये जाएंगे एवं महाआरती रात्रि 12:30 बजे होएगी । प्रभुजी ने बताया की भक्त मंदिर में आकर भगवान् गोपाल का अभिषेक करने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं । आगे प्रभुजी ने बताया की हर वर्ष के भांति नंदोत्सव को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद का 126 वा जन्मदिवस 20 अगस्त को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा , जिसमे कथा कीर्तन अभिषेक व महा प्रसाद वितरण किया जाएगा ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button