प्रताप नगर थाना में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

  • प्रताप नगर थाने बाहर तिरंगे गैस गुब्बारे छोड़े गए
  • सीएल कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया

मगराज कच्छवाहा

जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर प्रताप नगर थानाधिकारी के मुक्ता पारीख व सीएलजी कमेटी के सदस्यों के तत्वावधान में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।


थानाधिकारी मुक्ता पारीख ने जानकारी देते हुए बताया कि दो साल बाद कोरोना काल गुजरने के बाद देशभर में इस बार हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। वहीं प्रताप नगर थाना परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव देशभक्ति के गीतों के साथ मनाया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि प्रेम धणदे मेडम व सभी सीएलजी सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रताप नगर थाने के बाहर से तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। वहीं सीएलजी सदस्यों अलग- अलग देशभक्ति गीत ये मेरे वतन के लोगों को जर्रा आँखों में ………, सन्देश आते है पूंछे जाते है ………,  मेरा रंग दे बसंती चोला सहित कई मनमोहक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई। वहीं इस अवसर पर थानाधिकारी मुक्ता पारीख का समाजसेवी मगराज कच्छवाह, समाज सेवी गुलाम मोहम्मद, सुमित साँखला द्वारा माला-साफा, मोमेन्टा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी मगराज कच्छवाहा ने कहा कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र में बहन मुक्ता पारीख ने सराहनीय कार्य कर रही है। प्रताप नगर  थाना क्षेत्र शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर समय तैयार रहती है। सीएल कमेटी की समय-समय बैठक लेकर सम्पर्क करती रहती है। इस अवसर पर सभी को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button