75वाँ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली
जोधपुर। गुलामाने अशरफ वेलफ़ेयर सोसायटी जोधपुर की जानिब से 75वाँ स्वतंत्रता दिवस पर शहर जोधपुर में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसकी अगुवाई मौलाना सय्यद नूर मिया अशरफी ने की इस मौके पर मेहमाने खुसूसी मौलाना सय्यद जमाल अशरफ साहब जायसी किछौछवी रहे। उन्होने मुल्क मे अमन चैन शान्ति की दुआ की और 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस की भारत वासियों को बधाई दी।
इस मौके पर सोसायटी उपाध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती, अशरफ हुसैन, मोहम्मद अली, मोहसिन अत्तारी, सईद अनवर, सोहैल पंजतनी, युसुफ अशरफी, अब्दुल हकीम, शहजाद, फैजान रहमानी, मोहम्मद हुसैन, अमन, साहिल, अकरम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।