पार्षद इरफान बेली के नेतृत्व में वार्ड 44 में ट्यूबवेल व पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
पेड़ है प्रकृति की शान, वृक्षारोपण को दो बढ़ाओं : पार्षद इरफान बेली
जोधपुर। लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से प्रेरणा लेते हुए हरित राजस्थान स्वस्थ राजस्थान का संकल्प लेते हुए पार्षद इरफान बेली के नेतृत्व में वार्ड 44 में श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम के सामने पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
वहीं पेयजलापूर्ति से हो रही समस्या के चलते सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 44 में जननायक मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत की अनुशंसा पर एवं पशुधन विकास चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में 11 लाख की राशि से नवीन ट्यूबवेल का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी, महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार, जिलाध्यक्ष सलीम खान, उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पार्षद इरफान बेली ने कहा पेड़ बचाओ का अर्थ पेड़ो की रक्षा से है, जिसके अंतर्गत पेड़ो के रक्षा हेतु तमाम उपाय किये जाते हैं। आज के समय में वनोन्मूलन और अंधाधुंध पेड़ो की कटाई एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। पर्यावरण में लगातार पेड़ो की घटती संख्या के कारण कई समस्याएं उत्पन्न होने लगी है जैसे कि कार्बन डाई ऑक्साइड के अवशोषण में कमी, आक्सीजन तथा वायु के गुणवत्ता में गिरावट, पशु-पक्षियों की कई सारी प्रजातियों का विलुप्तिकरण आदि।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वार्डवासियो ने ट्यूबवेल लगवाने के लिए राज्यमंत्री राजेन्द्र सोलंकी और पार्षद इरफान बेली का आभार जताया। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद छोटू खान, मजीद गौरी, शेर मोहम्मद (पार्षद), नोशाद, सलीम पंवार, मयंक देवड़ा (पार्षद), शाकिर खिलजी(पार्षद), नदीम इकबाल (पार्षद), अब्दुल जावेद (पार्षद), अब्दुल वहाब, इश्तियाक अली राजू, शाकिर एडवोकेट, बबली भाई, मेहमूद बेली, अब्दुल रज्जाक, पारो, राजू, रिजवान राजा, वसीम सैययद अजीज, इमरान एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।