सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भः क्षेत्रीय विधायक संयम लोढा ने किया शुभारंभ

सिरोही। महिला अधिकारिता विभाग सिरोही बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजनान्तर्गत  महिलाओं को आर्थिक रूप  से स्वावलम्बी बनाने के उददेश्य  से सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ अजीत जैन छात्रावास में क्षेत्रीय विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
       क्षेत्रीय विधायक  संयम लोढा ने महिलाओं को आर्थिक  स्वावलम्बन की दिशा में विभाग के इस प्रयास की सराहना की साथ ही उन्होने जियो और जीने दो संस्थान जोधपुर के संस्थापक का भी साधुवाद किया जिनके द्वारा सिरोही जिले महिलाओं के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम चलाएं जा रहे है विधायक ने कहां महिलाऐं  आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनकर ही समाज में महती भूमिका निभाग सकेगी।
      जियो और जीने दो संस्थान द्वारा महिला अधिकारिता विभाग को 40 सिलाई मशीनें दी गई है उसके अन्र्तगत बालिकाओं व महिलाओ को सिलाई प्रशिक्षण  दिया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण उपरान्त  सिलाई मशीन भी दी जाएगी। जियो और जीने दो संस्थान  के संस्थापक श्री महावीर कांकरिया ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में विभाग  के प्रयास को और बढावा देने के लिए वे और मशीने विभाग को देगें। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती रतन बाफना सहित सदस्य भी उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग श्रीमती अंकिता राजपुरोहित ने उपस्थित  अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम  में जियो और जीने दो संस्थापक महावीर जी कांकरिया अध्यक्ष सुशीलाजी कांकरिया, नारी मंच से विराज देसाई, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्य एवं महिला अधिकारिता विभाग स्टाफ उपस्थित थें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button