नौशाद अंसारी ‘बेस्ट ट्रेनर एशिया अवार्ड-2021’ से सम्मानित
– बेस्ट ट्रेनर अंसारी का जोधपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत
जोधपुर। नेचरल बॉडी बिल्डिंग यूनियन इन्टरनेशनल बॉडी बिल्डिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन (रजि) नई दिल्ली द्वारा नौशाद अंसारी को बेस्ट ट्रेनर एशिया अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी जी.एम. खान ने जानकारी देते हुए बताया कि नौशाद अंसारी को बेस्ट ट्रेनर एशिया अवार्ड-2021 नेचरल बॉडी बिल्डिंग यूनियन इन्टरनेशनल बॉडी बिल्डिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन (रजि) के प्रिन्स उप्पल एशिया अध्यक्ष, वीर बोहित व विनोद कुमार इण्डिया अध्यक्ष, फैज इकबाल एशिया जनरल सचिव द्वारा शाह ऑडिटोरियम राजनिवास मार्ग, सिविल लाईन, मेट्रो स्टेशन के पास नई दिल्ली में यह सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही नौशाद अंसारी के अवार्ड प्राप्त करने पर बेहत्तर व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी बेहत्तर कार्य करने की उम्मीद जताई।
मीडिया प्रभारी जी.एम. खान ने जानकारी देते हुए बताया कि नौशाद अंसारी को बेस्ट ट्रेनर एशिया अवार्ड-2021 प्राप्त कर जोधपुर लौटने पर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन जोधपुर के रफीक अंसारी, प्रसन्न तेजी, सन्नी हँस, प्रदीप बारासा, गौरव साँखला, कुशालसिंह, अय्युब खान, विजय हँस, अंकुर गहलोत, चिन्टू गहलोत, मंजू पारीख, कविता साँखला, शानिया, खुशबू, विशाल गुजराती, सलमान खान, रमेश सारस्वत, अश्विनी व्यास सहित कई बॉडी बिल्डिरों ने भव्य स्वागत किया।